Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»(अपडेट) गुरुद्वारा की गद्दी पर कब्जे से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला
    देश

    (अपडेट) गुरुद्वारा की गद्दी पर कब्जे से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पुलिसकर्मी की मौत, डीएसपी समेत 10 घायल, निहंगों को बातचीत का दिया प्रस्ताव

    चंडीगढ़ । पंजाब के ऐतिहासिक शहर सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा बुंगा साहिब में निहंगा सिंघों तथा पुलिस के बीच चल रही फायरिंग बंद हो गई है। घटना में जहां एक पुलिस कर्मी की मौत हुई है वहीं डीएसपी समेत दस पुलिस कर्मचारी व अधिकारी घायल हो गए हैं।

    गुरुद्वारा बुंगा साहिब में गद्दी को लेकर शुरू हुई लड़ाई खूनी संघर्ष में बदल गई है। पंजाब में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व से ठीक पहले हुई इस घटना को लेकर लोगों में दहशत है। यह गुरुद्वारा सुल्तानपुर लोधी के ऐतिहासिक गुरुद्वारे से ठीक सामने है। गुरुपर्व के चलते ज्यादातर गुरुद्वारों में इन दिनों 101 अखंड पाठों की लड़ी चल रही है।

    अब तक हुई जांच में पता चला है कि गुरुद्वारा अकाल बुंगा में बुड्ढा दल के मुखी बाबा बलवीर सिंह 96वें करोड़ी काबिज थे। उन्होंने बाबा निरवैर सिंह ढिल्लो को गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी सौंपी हुई थी। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे बाबा बुड्ढा दल से अलग हुए गुट के मुखी संत बाबा मान सिंह अपने 15-20 साथियों के साथ गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब में जबरन दाखिल हो गए।

    यहां उन्होंने निरवैर सिंह को रस्सियों से बांध लिया और जगजीत सिंह पर हथियारों से वार किए। दोनों का असलहा, मोबाइल व पैसे छीनकर गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा कर लिया। जगजीत सिंह के बयान पर बाबा मान सिंह और उनके 15-20 साथियों पर थाना सुल्तानपुर लोधी में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

    बुधवार रात को निहंग सिंह मान सिंह के 10 सेवादारों की ओर से बाबा बलबीर सिंह के दूसरे डेरे गांव बूसोवाल रोड के समीप पीर गेब पर कब्जा करने की कोशिश की गई। इस पर पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर 10 निहंगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि हंगामा करने वालों में कई निहंग अभी भी गुरुद्वारा बुंगा साहिब में छिपे हुए हैं। जिसके चलते गुरुवार की सुबह करीब चार बजे पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पहुंची। पुलिस जैसे ही गुरुद्वारा परिसर के करीब पहुंची तो पहले से घात लगाए निहंगों ने फायरिंग शुरू कर दी। यह फायरिंग करीब 9.30 बजे बंद हुई।

    सुल्तानपुर लोधी थाना प्रभारी लखविंदर सिंह के अनुसार फायरिंग में पुलिस कर्मचारी जसपाल सिंह निवासी गांव मनियाला की मौत हुई है। वहीं, घायलों की पहचान डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी, एएसआई सुखदेव सिंह, कांस्टेबल बबलप्रीत सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह और हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। इन्हें सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया है।

    आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस कर्मियों का हालचाल पूछा। इस बीच कपूरथला डीसी कैप्टन करनैल सिंह, आईजी जालंधर रेंज एस भूपति, एसएसपी वत्सला गुप्ता समेत आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। निहंगों को बातचीत के माध्यम से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में सरकारी जमीन की बंदोबस्ती अब 99 साल तक हो सकेगी
    Next Article राज विस चुनाव: आज शाम छह बजे थम जाएगा चुनाव-प्रचार का शोर, मोदी-शाह समेत भाजपा के कई बड़े नेता भरेंगे हुंकार
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version