Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»बांग्लादेश टेस्ट दौरे के लिए चोटिल मैट हेनरी की जगह वैगनर न्यूजीलैंड टीम में शामिल
    स्पोर्ट्स

    बांग्लादेश टेस्ट दौरे के लिए चोटिल मैट हेनरी की जगह वैगनर न्यूजीलैंड टीम में शामिल

    adminBy adminNovember 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वेलिंगटन। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नील वैगनर को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड की टीम में घायल मैट हेनरी की जगह शामिल किया गया है।

    हेनरी को 1 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट लग गई थी, और इस तरह वह बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उम्मीद थी कि वह बांग्लादेश में टेस्ट के लिए समय पर फिट हो जाएंगे, लेकिन आगे के स्कैन और मूल्यांकन के बाद यह माना गया कि चोट पर्याप्त रूप से ठीक नहीं हुई है।

    न्यूजीलैंड के चयनकर्ता सैम वेल्स ने कहा, “बांग्लादेश दौरे पर नील का कौशल और अनुभव होना बहुत अच्छा होगा। उनका रिकॉर्ड खुद बोलता है, और हम सभी जानते हैं कि वह कितने महान प्रतियोगी हैं। उन्होंने उपमहाद्वीप में काफी क्रिकेट खेला है, और मुझे पता है कि वह आगे की चुनौती से वास्तव में उत्साहित हैं।”

    37 वर्षीय वैगनर सप्ताह की शुरुआत में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के लिए एक्शन में लौटने से पहले पीठ की चोट के कारण चल रहे प्लंकेट शील्ड के दो राउंड से चूक गए थे। उन्होंने इस मार्च में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था।

    बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट न्यूजीलैंड का 2023-25 तक मौजूदा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र का पहला टेस्ट होगा। वैगनर ने पिछले डब्ल्यूटीसी चक्र में वैगनर ने 18 विकेट लिये थे।

    न्यूजीलैंड टीम के अधिकांश सदस्य, जिन्होंने भारत में विश्व कप में भी भाग लिया था, अगले सप्ताह सिलहट जाने से पहले वर्तमान में दुबई में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। जहां तक बांग्लादेश जाने वाले अन्य खिलाड़ियों का सवाल है, वे सिलहट में 28 नवंबर से होने वाले शुरुआती टेस्ट से पहले 21 नवंबर को प्रस्थान करेंगे।

    न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है: टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, अजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, केन विलियमसन, विल यंग , नील वैगनर।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिलक्यारा टलन में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए विश्वनाथ मंदिर में की गई प्रार्थना
    Next Article आईटीटीएफ मिश्रित टीम विश्व कप के उद्घाटन संस्करण में हिस्सा लेंगे भारत, चीन सहित 18 देश
    admin

      Related Posts

      वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 203 रनों से दी करारी शिकस्त, खत्म किया 34 साल का इंतजार

      August 13, 2025

      एथलेटिक्स: गुलवीर सिंह ने हंगरी में 3000 मीटर में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में किया सुधार

      August 13, 2025

      डीपीएल: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 11 रन से हराया

      August 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version