Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सिलक्यारा टलन में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए विश्वनाथ मंदिर में की गई प्रार्थना
    राज्य

    सिलक्यारा टलन में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए विश्वनाथ मंदिर में की गई प्रार्थना

    adminBy adminNovember 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तरकाशी। जिले के यमुनोत्री हाइवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल के अंदर पिछले 7 दिनों से फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकालने के लिए प्रार्थनाओं का दौरा शुरू हो गया है। पहाड़ों में कहावत है कि जब दवा काम नहीं करती है तो दुआ काम आती है।

    जी हां, सिलक्यारा निर्माणाधीन टनल में भी दुनिया भर के वैज्ञानिकों और अमेरिका की हाई पावर ऑगर ड्रिलिंग मशीन लाई गई। इससे ह्यूम पाइप डालने में भी बांधा उत्पन्न हो गई, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन को शुक्रवार को रोक दिया गया है। शनिवार को इंदौर, मध्यप्रदेश से भी दूसरी ऑगर मशीन भी टनल के पास पहुंच चुकी है,लेकिन ऐसा लग रहा है कि रेस्क्यू कार्यों में विज्ञान-तकनीक पूरी तरह से फेल होती नजर आ रही है। अब पूजा पाठ प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो चुका है।

    गौरतलब है कि बीते सात दिनों से सिलक्यारा निर्माणाधीन टनल के अंदर 41 जिंदगियां फंसी हैं, जहां इनको रेस्क्यू करने की जद्दोजहद जारी है वहीं श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू कार्य के लिए उत्तरकाशी अष्टादश महापुराण समिति और अन्य धार्मिक संगठनों ने शनिवार को बाबा काशी विश्वनाथ में पूजा-पाठ ,हवन यज्ञ प्रार्थनाओं की बाद में भगवान शिव के महामृत्युंजय जाप किया।

    इस अवसर पर अष्टादश पुराण समिति के अध्यक्ष हरि सिंह राणा, संरक्षक प्रेम सिंह पंवार, आचार्य घनानंद नौटियाल,श्वनाथ मंदिर के महंत जयेंद्र पुरी, विंदा प्रसाद शास्त्री,उमेश प्रसाद बहुगुणा, अरविंद राणा, राजेंद्र चौहान, सविता भट्ट अनीता राणा, नत्थीलाल शाह, प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।

    दुनिया भर की नजरें टिकी हैं उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन पर-
    दुनिया भर देशों की नजरें उत्तरकाशी स्थित सिलक्यारा निर्माणाधीन टनल में फंसे 41 श्रमिकों के रेस्क्यू आपरेशन पर नजरें गड़ाए बैठे हुए हैं। बीते सात दिनों से दिन -रात की कड़ी मेहनत के बाद भी कोई सफलता हाथ न लगना सिलक्यारा निर्माणाधीन टनल दुनिया भर के एक्सपर्ट के लिए चुनौती के विषय बना हुआ है।

    दूसरी ओर जैसे -जैसे समय बीत रहा है टनल में फंसे मजदूर भी कहीं न कहीं निराश और हताश होते जा रहे हैं। उनके परिजनों के साथ ही हर देशवासी चिंतित हैं कि ये मजदूर जिंदा भी रहेंगे? देश, दुनिया की नजरें टनल के रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनी हुई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबद्रीविशाल के जयकारों के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट
    Next Article बांग्लादेश टेस्ट दौरे के लिए चोटिल मैट हेनरी की जगह वैगनर न्यूजीलैंड टीम में शामिल
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version