Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»वाईआरएफ ने अपनी अगली सीरीज़ ‘अक्का’ को दी हरी झंडी
    मनोरंजन

    वाईआरएफ ने अपनी अगली सीरीज़ ‘अक्का’ को दी हरी झंडी

    adminBy adminNovember 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अग्रणी भारतीय स्टूडियो यशराज फिल्म्स की स्ट्रीमिंग प्रोडक्शन वाईआरएफ एंटरटेनमेंट ने अपने अगले आगामी प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दी है। यह एक एजी रिवेंज थ्रिलर सीरीज ‘अक्का’ है, जिसमें भारत की दो सबसे प्रशंसित महिला कलाकारों कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे आमने-सामने होंगी।

    कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे दोनों को आज भारत की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से माना जाता है। स्क्रीन पर एक के बाद एक दमदार प्रदर्शन देने के लिए सराहा जाता है। रिवेंज थ्रिलर सीरीज अक्का सबसे दिलचस्प स्ट्रीमिंग परियोजनाओं में से एक होगी।

    इस सीरीज का निर्देशन नवोदित लेखक और निर्देशक धर्मराज शेट्टी कर रहे हैं, यह आदित्य चोपड़ा की खोज है। अक्का के प्रति उनके दृष्टिकोण ने आदित्य का ध्यान खींचा और आदि की संक्षिप्त जानकारी के साथ परियोजना को तुरंत हरी झंडी दे दी। अक्का वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की अब तक की सबसे बड़ी सीरीज में से एक बनेगी। इस सीरीज के इर्द-गिर्द प्लान करने के लिए वाईआरएफ ने इस परियोजना के हर जानकारी को जानबूझकर गुप्त रखा है।

    वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की पहली सीरीज़ ‘द रेलवे मैन’ में एक वैश्विक सफलता की कहानी है। यह नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर में शीर्ष 10 शो में ट्रेंड कर रही है। यह वर्ष 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि है, जिसमें आर. माधवन, केके मेनन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल खान ने अभिनय किया है।

    वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की दूसरी सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ है, जो एक मल्टी-सीज़न सीरीज़ है, जिसे गंभीर अपराध थ्रिलर के साथ प्रस्तुत किया गया है। वाणी कपूर, जिन्होंने फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाकर आलोचकों की प्रशंसा हासिल की, वैभव राज गुप्ता (गुल्लक फेम) के साथ इस सीरीज का नेतृत्व कर रही हैं, जो स्ट्रीमिंग स्पेस में उनकी पहली फिल्म है। सुरवीन चावला (डीकपल्ड) और जमील खान (गुल्लक) प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमैं अपनी भूमिकाएं कभी घर नहीं ले जाता: रणवीर कपूर
    Next Article एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा बिग बॉस-17 में करेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
    admin

      Related Posts

      बॉलीवुड हस्तियाें ने की भारतीय सेना की तारीफ

      May 9, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

      May 7, 2025

      ‘दोस्ताना-2’ में बड़ा बदलाव, कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर की जगह श्रीलीला-विक्रांत मैसी

      May 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version