Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 05 नवंबरः सारी दुनिया ने गाया भारत का ‘मंगल’ गान
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 05 नवंबरः सारी दुनिया ने गाया भारत का ‘मंगल’ गान

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 05 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह के लिए जानी जाती है। यह तारीख भारत के अंतरिक्ष विज्ञान इतिहास में खास उपलब्धि के साथ स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। भारत ने 05 नवंबर, 2013 को अपना पहला मंगलयान सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में रवाना किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से अपने पीएसएलवी के माध्यम से इसे प्रक्षेपित किया। इसी के साथ अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने नया अध्याय लिखा।

    इस कामयाबी की खास बात यह है कि भारत मंगल की कक्षा में पहुंचने वाला पहला एशियाई देश और पहले प्रयास में ही वहां पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना। सबसे कम लागत में तैयार यह अंतरिक्ष यान 24 सितंबर, 2014 को मंगल की कक्षा में पहुंचा। भारत से पहले अमेरिका, रूस और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने लाल ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1556ः पानीपत के दूसरे युद्ध में मुगल शासक अकबर ने हेमू को हराया।

    1630ः स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

    1639ः मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना।

    1678ः जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।

    1725ः स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    1811ः स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष।

    1854ः क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।

    1872ः उल्येसेस एस ग्रांट अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित।

    1914ः इंग्लैंड एवं फ्रांस ने तुर्किये के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।

    1920ःइंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी की स्थापना।

    1930ः अमेरिका के महान् साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति बाबित्त के लिए साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।

    1951ः नावेदा परमाणु परीक्षण केंद्र में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।

    1961ः भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने न्यूयॉर्क की यात्रा की।

    1976ः सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

    1985ः चौबीस वर्ष तक शासन करने के बाद तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे का इस्तीफा।

    1995ः इजराइल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर हत्या।

    2001ः भारत और रूस ने अफगान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।

    2002ः ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को आम माफी दी।

    2004ः गाजा पट्टी और पश्चिमी तट की चार बस्तियों को खाली करने संबंधी प्रधानमंत्री एरियल शैरोन की योजना को इजराइली संसद ने मंजूरी दी।

    2006ः इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई।

    2007ः चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।

    2012ः सीरिया में आत्मघाती बम विस्फाेट में 50 सैनिक मरे।

    2013ः भारत ने अपने पहले मंगल ग्रह परिक्रमा अभियान (एमओएम) के लिए ध्रुवीय रॉकेट को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करके इतिहास रच दिया।

    जन्म

    1870ः महान् स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास।

    1917ः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता।

    1921ः हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार उदयराज सिंह।

    1930ः कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह।

    1938ः परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुहास पांडुरंग सुखात्मे।

    निधन

    1915ः फिरोजशाह मेहता – भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता।

    1950ः ध्रुपद और खयाल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक फैयाज खां।

    1982ः प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक विजयदेव नारायण साही।

    1998ः प्रख्यात लेखक और कवि नागार्जुन।

    2008ः हिन्दी फिल्म निर्माता-निर्देशक बीआर चोपड़ा।

    2011ः भारत के विलक्षण कलाकार भूपेन हजारिका, जिन्होंने अपने गीत खुद लिखे, संगीतबद्ध किए और गाए।

    2022ः हिमाचल प्रदेश के शिक्षक और देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने अल्मोड़ा बस हादसे पर जताया दुख, मुआवजे की घोषणा की
    Next Article शुरुआती झटके के बाद संभले एफकॉन्स इंफ्रा के शेयर, 8 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ हुई थी लिस्टिंग
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू
      • चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर
      • बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version