Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 18 नवंबरः शेर की जगह राष्ट्रीय पशु बना बाघ
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 18 नवंबरः शेर की जगह राष्ट्रीय पशु बना बाघ

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रीय पशु के बारे में सोचते हुए जेहन में अक्सर शेर की तस्वीर उभरती है। सम्राट अशोक के शासनकाल में बनाए गए स्तंभों में शेर की आकृति ही अंकित मिलती है। इसलिए 9 जुलाई 1969 को शेर को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया। हालांकि लंबे विचार-विमर्श के बाद 18 नवंबर 1972 को शेर की जगह बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया। कारण यह था कि शेर उस समय केवल गुजरात के गिर वन में पाए जाते थे लेकिन बाघ देश के 16 राज्यों में पाया जाता है। हालांकि साल 1970 के आसपास बाघों की संख्या काफी कम होने लगी। व्यापक स्तर पर बाघों के शिकार के चलते उनकी संख्या में यह कमी आई। ऐसी स्थिति में बाघों के संरक्षण की चिंता करते हुए प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत हुई। इसके साथ ही बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1727- महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की। शहर के वास्तुकार बंगाल के विद्याधर चक्रवर्ती थे।

    1738- फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

    1833- हॉलैंड और बेल्जियम के बीच जोनहोवेने संधि पर हस्ताक्षर।

    1772- पेशवा माधवराव प्रथम के छोटे भाई नारायणराव ने गद्दी संभाली।

    1909- अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया।

    1918- उत्तर पूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

    1948- बिहार की राजधानी पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।

    1951- ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर क़ब्ज़ा किया।

    1956- मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की।

    1959- आईएनएस विराट को ब्रिटिश रॉयल नेवी में कमीशंड किया गया था।

    1972- बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया।

    1994- संयुक्त राष्ट्र ने फ़िलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता प्रदान की।

    2002- संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों का पहला दल हैंस ब्लिक्स की अगुआई में बगदाद पहुँचा।

    2003- श्वार्जेनेगर ने कैलीफ़ोर्निया के गवर्नर पद की शपथ ली।

    2005- प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के नये राष्ट्रपति निर्वाचित।

    2008- केन्द्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए 50,000 करोड़ रुपये देने का निर्णय किया।

    2013- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।

    2017- भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता ‘मिस वर्ल्ड 2017’ का ख़िताब।

    जन्म

    1946- कमलनाथ- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता।

    1934- सी. एन. बालकृष्णन – कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता और केरल के पूर्व मंत्री थे।

    1927- मधुकर हीरालाल कनिया- भारत के 23वें मुख्य न्यायाधीश थे।

    1910- बटुकेश्वर दत्त – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।

    1901- वी शांताराम- निर्देशक, फ़िल्मकार, अभिनेता।

    1888- तिरुमलाई कृष्णामाचार्य – भारत के योग गुरु, आयुर्वेद के वैद्य तथा विद्वान थे।

    निधन

    2020- मृदुला सिन्हा – भाजपा की वरिष्ठ नेता और गोवा की पूर्व राज्यपाल थीं।

    2017- ज्योति प्रकाश निराला- ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक थे।

    1978- धीरेन्द्र नाथ गांगुली- बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक।

    1968- एस. वी. कृष्णमूर्ति राव- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

    1962- शैतान सिंह- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।

    1893- कनिंघम- एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री, जिसे “भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता” कहा जाता है।

    1835- कर्नल टॉड – अंग्रेज़ अधिकारी एवं इतिहासकार, जिसे राजस्थान के इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने का श्रेय दिया जाता है।

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)

    राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)

    विश्व वयस्क दिवस

    मिरगी दिवस

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया के मराठी समुदाय की अपनी संस्कृति एवं जड़ों से जुड़े रहने के लिए सराहना की
    Next Article बरहेट और धनवार में इस बार रचा जायेगा इतिहास
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version