Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, April 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 25 नवंबरः डायनामाइड से नोबेल पुरस्कार तक देने वाले अल्फ्रेड
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 25 नवंबरः डायनामाइड से नोबेल पुरस्कार तक देने वाले अल्फ्रेड

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 24, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Image ref 56091762. Copyright Rex Shutterstock No reproduction without permission. Please see www.rexfeatures.com for more information.
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    25 नवंबर 1867 की वह तारीख जब दुनिया को सबसे खतरनाक विस्फोटक डायनामाइट का पता चला। इसके आविष्कारक मशहूर वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने इसी तारीख को अपनी इस खोज का पेटेंट कराया। डाइनामाइट के अलावा अल्फ्रेड के नाम पर आज 355 पेटेंट है। 21 अक्टूबर 1833 को स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम में अल्फ्रेड नोबेल का जन्म हुआ। इस खतरनाक विस्फोटक के आविष्कारक को जिंदगी के आखिरी वर्षों में अपनी इस खोज का ऐसा अफसोस हुआ कि उनकी जिंदगी ही बदल गई।

    कहा जाता है कि 1888 में अल्फ्रेड नोबेल के भाई लुडविग नोबेल का मात्र 57 साल की उम्र निधन हो गया। कई अखबारों ने लुडविग नोबेल को अल्फ्रेड नोबेल समझ लिया और गलती से उन्होंने अल्फ्रेड नोबेल के मौत की खबर छाप दी। अल्फ्रेड को एक फ्रांसीसी अखबार में यह समाचार पढ़ने को मिला, जिसकी हेडिंग थी- “मौत के सौदागर की मौत।” अखबार में लिखा हुआ था कि ‘डॉ. अल्फ्रेड नोबेल, जो पहले से कहीं अधिक तेजी से लोगों को मारने के तरीके खोजकर अनाप-शनाप दौलत कमाकर अमीर बने, उनका कल देहांत हो गया।’

    अल्फ्रेड को अपनी सार्वजनिक छवि के बारे में जानकार गहरा धक्का लगा। कहा जाता है कि इस वाकये ने अल्फ्रेड को सामाजिक कल्याण और विश्व शांति के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए तन-मन-धन लगा दिया। इस घटना के आठ साल बाद जब 10 दिसंबर 1896 को अल्फ्रेड का निधन हुआ तो दुनिया यह जानकर हैरान रह गई कि उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति का 94 प्रतिशत भाग उन व्यक्तियों को पुरस्कृत करने के लिए रख दिया, जिन्होंने शांति, भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा और साहित्य के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम किया हो। 10 दिसंबर 1901 से शांति के लिए नोबेल पुरस्कार दिए जाने की परंपरा शुरू हुई।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1667- रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में आये विनाशकारी भूकंप में 80 हजार लोगों की मौत।

    1744- आस्ट्रिया की सेना ने पराग्वे के यहूदियों के खिलाफ जानलेवा हमले किये और लूटपाट की।

    1758- ब्रिटेन ने फ्रांस के ड्यूक्वीसन किले पर क़ब्ज़ा किया।

    1866- इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

    1867- अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।

    1930- जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड किये गये।

    1936- जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर।

    1937- फ्रांस की राजधानी पेरिस में विश्व मेले का समापन।

    1948- भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।

    1949- स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।

    1951- अमेरिकी प्रान्त अल्बामा में ट्रेन दुघर्टना में 17 लोगों की मौत।

    1952- जार्ज मेनाय आस्ट्रेलियन फुटबाल लीग के अध्यक्ष चुने गये।

    1960- टेलीफोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।

    1974- संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का बर्मा में निधन।

    1998- पाकिस्तान ने अंधेरे में भी प्रहार कर सकने में सक्षम ‘भक्तर शिकन’ नामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

    2001- ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद्’ (आईसीसी) ने भारत को निलंबन की धमकी दी, बेनजीर भुट्टो नई दिल्ली में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलीं।

    2002- लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित।

    2004- पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के कश्मीर फ़ार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।

    2006- कोलंबो द्वारा भारतीय पंचायती मॉडल का अध्ययन प्रारम्भ।

    2007- पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने लरकाना से अपना पर्चा दाखिल किया।

    2008- योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत का विकास 9% रहने की सम्भावना व्यक्त की।

    2012- नाइजीरिया में चर्च के पास दो कार बम धमाकों में 11 की मौत, 30 घायल।

    2013- इराक की राजधानी बगदाद के कैफे में धमाके में 17 लोगों की मौत, 37 घायल।

    जन्म

    1982- झूलन गोस्वामी- भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर हैं।

    1971- बिप्लब कुमार देब – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

    1963- अरविन्द कुमार शर्मा- ग्यारहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य।

    1953- राधाकृष्ण माथुर – लद्दाख के प्रथम उपराज्यपाल हैं।

    1948- वीरेन्द्र हेगड़े- भारत के एक परोपकारी पुरुष हैं।

    1926- रंगनाथ मिश्र – भारत के भूतपूर्व 21वें मुख्य न्यायाधीश रहे थे।

    1924- रघुनंदन स्वरूप पाठक – भारत के भूतपूर्व 18वें मुख्य न्यायाधीश थे।

    1890- सुनीति कुमार चटर्जी- भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री।

    1894- दीप नारायण सिंह – बिहार के दूसरे मुख्यमंत्री थे।

    1898 – देवकी बोस- मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार।

    1879- टी. एल. वासवानी – प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक।

    1872- कृष्णजी प्रभाकर खाडिलकर – प्रसिद्ध भारतीय मराठी लेखक व नाटककार थे।

    निधन

    2020- अहमद पटेल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।

    2014- सितारा देवी – भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना।

    1990- आर. वी. एस. पेरी शास्त्री – भारत के भूतपूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।

    1975- चन्दूलाल शाह – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक।

    1974- यू. थांट – बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव थे।

    1981- आर. सी. बोराल – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार।

    1984- यशवंतराव चव्हाण- भारत के पांचवें उपप्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री।

    1987- मेजर रामास्वामी परमेस्वरन – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    राष्ट्रीय एकता दिवस (सप्ताह)

    विश्व मांसाहार रहित दिवस

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने युवाओं से की ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलॉग‘ में भागीदारी की अपील
    Next Article सर्वदलीय बैठक : अडानी और मणिपुर पर चर्चा चाहता है विपक्ष, सरकार ने कहा- सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार 
    shivam kumar

      Related Posts

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version