Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 645 कंपनी अर्धसैनिक बलों की रहेगी तैनाती
    Top Story

    विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 645 कंपनी अर्धसैनिक बलों की रहेगी तैनाती

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 19, 2024Updated:November 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवंबर को मतदान होना है। इसको लेकर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 585 कंपनी, जैप की 60 कंपनी के अलावा जिला बल और होमगार्ड के 30 हजार जवानों को तैनात किया गया है।
    आइजी अभियान सह नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने मंगलवार को बताया कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जायेंगे। इस चरण में कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

    राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि मतदान वाले क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए बाहर से गये राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को वह संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं को ही वहां रहने की अनुमति है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को मतदान मत वाले क्षेत्र में नहीं रहने देने के संबंध में चुनाव आयोग का स्पष्ट आदेश है। इसे सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जिला प्रशासन होटल आदि की भी जांच करेंगे। बाहरी लोगों के मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 20 नवंबर को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। सभी मतदान केंद्रों की लाइव निगरानी की जायेगी। इसके लिए मतदान केंद्र के अंदर और बाहर दो कैमरे लगाये गये हैं। जिला से लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय तक में वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान केंद्रों की लगातार निगरानी की जायेगी। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सभी प्रत्याशियों को मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि से बाहर कैंप लगाना है। कैंप में पार्टी और प्रत्याशी से जुड़ा कोई पोस्टर, सिंबल आदि नहीं लगाना है।

    इन सीटों पर होगा मतदान
    राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी।

    इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
    झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी, कल्पना सोरेन, सुदेश महतो, सीता सोरेन, रबींद्रनाथ महतो, बसंत सोरेन सहित कई और दिग्गजों के नाम शामिल हैं। इस चुनाव में संताल की 18 सीटों पर भी मतदान होगा, जो झामुमो का गढ़ माना जाता है। दूसरे चरण में 528 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिसमें 472 पुरुष और 55 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
    Next Article सांसद निशिकांत ने चुनाव आयोग से की शिकायत, प्रचार खत्म होने के बाद भी कई मंत्री और सांसद देवघर में डटे
    shivam kumar

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version