Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बांग्लादेशः खराब हालात के कारण विदेश यात्रा में भारी गिरावट, पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका
    दुनिया

    बांग्लादेशः खराब हालात के कारण विदेश यात्रा में भारी गिरावट, पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश के खराब हालात और भारत के साथ उसके संबंधों की कड़वाहट का वहां के पर्यटन उद्योग पर गहरा असर पड़ा है। वहां की स्थिति को देखते हुए विदेशी पर्यटक आ नहीं रहे हैं, ऊपर से भारत सहित कई देशों ने वीजा नियमों में जो सख्ती की, उसका असर यह हुआ कि विदेशों की यात्रा करने वाले बांग्लादेशी यात्रियों की संख्या अचानक बहुत नीचे आ गई। इससे देश के टूर ऑपरेटर खासे निराश हैं और सरकार से जल्द इसका रास्ता निकालने की अपील कर रहे हैं।

    बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र प्रोथोम आलो ने 123 आउटबाउंड टूर ऑपरेटरों के मंच, बांग्लादेश आउटबाउंड टूर ऑपरेटर्स फोरम के हवाले से बताया है कि टूर ऑपरेटरों का 80 प्रतिशत व्यवसाय विदेश यात्रा करने वाले पर्यटकों से आता है। बांग्लादेशियों के लिए भारत में वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिससे सबसे करीबी और पर्यटकों में लोकप्रिय भारत जाने वाले यात्रियों की संख्या में अचानक बहुत कमी हो गई। इसके साथ कई अन्य देश बांग्लादेश के राजनीतिक हालात को देखते हुए सख्त वीजा नियमों को जारी रखे हुए हैं। जिससे विमानन और पर्यटन व्यवसाय गिरावट के दौर से जूझ रहा है।

    रिपोर्ट में बताया गया है कि बांग्लादेश में सरकार बदलने के बाद भारत ने आपातकालीन चिकित्सा वीजा को छोड़कर बांग्लादेश को वीजा जारी करना बंद कर दिया है। जबकि संयुक्त अरब अमीरात भी पर्यटक वीजा जारी नहीं कर रहा है। थाईलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया और फिलीपींस देरी से वीजा जारी करते हैं। इसके अलावा, बदले हालात के कारण व्यवसायियों और आम यात्रियों ने भी विदेश यात्राओं में कटौती की है। जिसके चलते स्थानीय पर्यटकों की विदेशी यात्राओं में 75-80 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    बांग्लादेश से भारत पहुंचने वाले पर्यटकों का आंकड़ा देते हुए बताया गया है कि 2019 में बांग्लादेश से रिकॉर्ड 2.58 मिलियन पर्यटक भारत पहुंचे लेकिन कोरोनोवायरस महामारी के कारण इसमें गिरावट आई। साल 2022 में एक बार फिर इसमें वृद्धि शुरू हो गई। भारतीय पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में बांग्लादेश से 1.28 मिलियन पर्यटक भारत पहुंचे और उनमें से 22 प्रतिशत ने हवाई मार्ग का इस्तेमाल किया, जबकि शेष ने सड़क मार्ग से यात्रा की। उन पर्यटकों में से 64.8 प्रतिशत यात्रा के उद्देश्य से, 25.5 प्रतिशत उपचार के लिए और 4.5 प्रतिशत व्यवसाय और नौकरी के उद्देश्य से भारत पहुंचे। 2024 में कुल 2.20 मिलियन बांग्लादेशियों ने भारत का दौरा किया। 2024 के जनवरी-जून में विभिन्न देशों से लगभग 4.78 मिलियन पर्यटकों ने भारत की यात्रा की, जिसमें सबसे अधिक 21.55 प्रतिशत बांग्लादेशी थे।

    बांग्लादेश आउटबाउंड टूर ऑपरेटर्स फोरम के अध्यक्ष चौधरी हसनुज्जमां के मुताबिक पर्यटन क्षेत्र को कोरोनोवायरस महामारी के बाद से लगातार नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कारोबार की स्थिति बेहद खराब है। भारतीय वीजा प्रक्रिया कब नियमित होगी, यह कोई नहीं जानता। उन्होंने कहा कि सरकार को पर्यटन क्षेत्र को बचाने के लिए आगे आना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइजराइल का हिज्बुल्लाह के एक और शीर्ष कमांडर फाउर को मार गिराने का दावा
    Next Article शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, 15 हजार श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने
    shivam kumar

      Related Posts

      बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत

      April 17, 2026

      ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद

      April 17, 2026

      इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम

      April 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version