Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पूंजीपतियों की सरकार है भाजपा : वृंदा करात
    झारखंड

    पूंजीपतियों की सरकार है भाजपा : वृंदा करात

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जेएमएम पर भी साधा निशाना
    दुमका। झारखंड में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है। चुनाव प्रचार के लिए दुमका पहुंची ने माकपा पोलित ब्यूरो वृंदा करात ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा की नजर झारखंड की खनिज संपदा पर है, अपने पूंजीपति मित्रों के हित में पार्टी झारखंड को लूटना चाहती है।

    बीजेपी की नजर खनिज संपदा पर
    वृंदा करात ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए यहां की खनिज संपदा को बेचना चाहती है। आज तक सभी सरकारों ने सिर्फ गरीबों को ठगने का काम किया है। जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए पेसा कानून बनाया गया, लेकिन झारखंड में 16 वर्षों तक राज करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कानून का उल्लंघन किया।

    वृंदा करात ने झामुमो पर भी निशाना साधा
    वृंदा करात ने प्रेस वार्ता के दौरान झामुमो को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने भी अपने कार्यकाल में जमकर खनिज संसाधनों का दोहन किया। झारखंड के सबसे गरीब पहाड़िया जनजाति की किसी सरकार ने सुधि नहीं ली। इसलिए माकपा ने गरीब के बेटे को टिकट देकर जामा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है।

    अपने सिद्धांत से भटक गयी है झामुमो
    वृंदा करात का कहना है कि झामुमो अपने सिद्धांत से भटक गयी है। फासीवादी विचारों वाली सांप्रदायिक पार्टी भाजपा को सत्ता में आने से रोकने की सबसे बड़ी जिम्मेवारी झारखंड मुक्ति मोर्चा की थी। लेकिन झामुमो नेतृत्व ने भाजपा के खिलाफ विपक्षी गठबंधन तैयार करने में बड़ा दिल नहीं दिखाया। इस वजह से सीपीएम को अपने जनाधार वाले क्षेत्र में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसमाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटने का काम करती है बीजेपी : हेमंत सोरेन
    Next Article झारखंड की खनिज संपदा अडाणी को देना चाहती है भाजपा : सुप्रियो भट्टाचार्य
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

      October 14, 2025

      झारखंड में एसआइआर की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

      October 14, 2025

      चोरी की 22 बाइक के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार

      October 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में एसआइआर की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
      • चोरी की 22 बाइक के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार
      • बिहार एनडीए की सीट शेयरिंग में छिपे हैं कई सियासी संदेश
      • पाकिस्तान कर रहा है बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन : भारत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version