Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»इस्लामाबाद के डी-चौक पर खूनखराबा, पीटीआई के तीन कार्यकर्ताओं की मौत
    दुनिया

    इस्लामाबाद के डी-चौक पर खूनखराबा, पीटीआई के तीन कार्यकर्ताओं की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 26, 2024Updated:November 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद का डी-चौक आज खूनखराबे का गवाह बना। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के ‘करो या मरो’ के आह्वान पर सरकारी बाधाओं को पार कर डी-चौक के पास पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई है। पीटीआई ने दावा किया कि इस झड़प में उसके तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। जियो न्यूज चैनल की खबर के अनुसार एक्स पर एक पोस्ट में पीटीआई ने कहा कि पुलिस ने इस्लामाबाद विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों पर सीधे गोलीबारी की। इसमें तीन लोग मारे गए और कई घायल हो गए। संघीय सरकार के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि सरकार ने पीटीआई नेताओं को हर तरह से मनाने की कोशिश की। वे नहीं माने। वह संघीय राजधानी की ओर आगे बढ़े। पीटीआई नेतृत्व नरसंहार नहीं चाहता है।उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद के आईजी को स्थिति को जैसे-तैसे नियंत्रित करने का आदेश दिया गया है। पीटीआई के सारे समर्थक खैबर पख्तूनख्वा से आए हैं।

    उनके साथ पंजाब का एक भी व्यक्ति नहीं दिखेगा। इस बीच संघीय राजधानी में स्थिति से निपटने के लिए तैनात सेना ने डी-चौक के रेड जोन के भीतर प्रमुख स्थलों की सुरक्षा का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। डॉन समाचार पत्र के अनुसार पीटीआई प्रदर्शनकारियों के डी-चौक पहुंचते ही सुरक्षा बलों ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे। पीटीआई का आरोप है कि रेंजर्स ने गोला बारूद से गोलीबारी की। इसमें दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पीटीआई प्रदर्शनकारियों को डी-चौक में दाखिल होने से रोकने के लिए कंटेनरों को रखा गया है। दर्जनों प्रदर्शनकारी कंटेनरों पर चढ़ गए हैं। सेना के जवान भी मोर्चा संभाले हुए हैं।डी-चौक पर संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट, पाकिस्तान सचिवालय और प्रधानमंत्री कार्यालय सहित महत्वपूर्ण सरकारी भवन हैं। पुलिस ने कहा है कि पीटीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं के काफिले में 34,000 से अधिक लोग शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इमरान खान लंबे समय रावलपिंडी सेंट्रल जेल (अदियाला जेल) में बंद हैं। प्रदर्शनकारियों के काफिले का नेतृत्व खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री गंडापुर कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोलकाता में इडी का चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में छापा
    Next Article केन्द्र ने 15 राज्यों के लिए आपदा बचाव और क्षमता निर्माण परियोजनाओं के लिए 1115.67 करोड़ रुपये मंजूर किये
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version