Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»सीबीडीटी ने टैक्‍सपेयर्स के लिए विदेशी स्रोतों से आय की जानकारी देने का शुरू किया अभियान 
    बिजनेस

    सीबीडीटी ने टैक्‍सपेयर्स के लिए विदेशी स्रोतों से आय की जानकारी देने का शुरू किया अभियान 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -आकलन वर्ष 2024-25 के लिए अनुपालन-सह-जागरुकता अभियान की शुरुआत की

    नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने करदाताओं को विदेशी परिसंपत्तियों की अनुसूची को सही ढंग से पूरा करने और अपने आयकर रिटर्न (आईटीआर) में विदेशी स्रोतों से इनकम की रिपोर्ट करने में सहायता के लिए आकलन वर्ष 2024-25 के लिए अनुपालन-सह-जागरुकता अभियान शुरू किया है।

    वित्‍त मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि सीबीडीटी ने करदाताओं को आईटीआर में अनुसूची विदेशी संपत्ति (अनुसूची एफए) को सही ढंग से पूरा करने और विदेशी स्रोतों (अनुसूची एफएसआई) से इनकम की रिपोर्टिंग करने में सहायता के लिए आकलन वर्ष 2024-25 के लिए अनुपालन-सह-जागरुकता अभियान शुरू किया है। सीबीडीटी के अनुसार काला धन (अघोषित विदेशी आय और संपत्ति) और कर अधिरोपण अधिनियम, 2015 के तहत अनुसूची एफए और एफएसआई का अनुपालन अनिवार्य है, जिसके तहत विदेशी संपत्ति और आय का पूरा खुलासा करना आवश्यक है।

    आयकर विभाग की ओर से 16 नवंबर, 2024 को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक यह पहल विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है और करदाता अनुपालन को सरल बनाने और मानवीय संपर्क को कम करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए आयकर विभाग की प्रतिबद्धता को उजागर करती है। सूचना के स्वचालित आदान-प्रदान ( एइओआई) के जरिए प्राप्त डेटा का लाभ उठाकर, विभाग एक अधिक कुशल, करदाता-अनुकूल प्रणाली बनाने के लिए काम कर रहा है।

    मंत्रालय ने कहा कि सीबीडीटी को उम्मीद है कि सभी पात्र करदाता इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी कर जिम्मेदारियों को पूरा करने के साथ-साथ देश के आर्थिक विकास में योगदान देंगे। यह प्रयास न केवल विकसित भारत के लिए सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और स्वैच्छिक अनुपालन की संस्कृति को भी बढ़ावा देता है।

    अधिसूचना के मुताबिक विदेशी परिसंपत्तियों की अनुसूची को पूरा करने के लिए विस्तृत, चरण-दर-चरण मार्गदर्शन के लिए, करदाताओं को आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जहां उनकी सहायता के लिए संसाधन और समर्थन आसानी से उपलब्ध हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसात दिनों की गिरावट के बाद सोने में तेजी का रुख, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
    Next Article एयरएशिया ने पोर्ट ब्लेयर से कुआलालंपुर के बीच शुरू की अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा
    shivam kumar

      Related Posts

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      May 15, 2025

      ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

      May 15, 2025

      कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का आगाजः उर्वशी रौतेला ने बिखेरा जलवा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version