Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»केन्द्र ने पश्चिम बंगाल के विपक्ष नेता के लिए सुरक्षा का दायरा बढ़ाया
    राज्य

    केन्द्र ने पश्चिम बंगाल के विपक्ष नेता के लिए सुरक्षा का दायरा बढ़ाया

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में सुरक्षा को लेकर बढ़ते खतरे की जानकारी मिलने के बाद केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के लिए सुरक्षा व्यवस्था का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब तक अधिकारी को केवल पश्चिम बंगाल में “जेड” श्रेणी की सुरक्षा मिल रही थी। लेकिन अब, केंद्रीय रिपोर्ट में बताए गए खतरे को ध्यान में रखते हुए उन्हें देशभर में कहीं भी यात्रा करने पर “जेड” श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

    अब तक, अधिकारी को बंगाल से बाहर “वाई” श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी, जिसमें आठ सुरक्षा कर्मियों का दल होता है, जिसमें एक या दो कमांडो और पुलिसकर्मी शामिल होते हैं। जबकि “जेड” श्रेणी में 22 सुरक्षा कर्मियों का दल होता है, जिसमें चार से छह एनएसजी कमांडो और पुलिसकर्मी होते हैं। साथ ही अधिकारी को एक बुलेट-प्रूफ वाहन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में अधिकारी पर संभावित खतरे और पूरे देश में उनके लिए एक समान सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया है। अधिकारी पहले पश्चिम बंगाल कैबिनेट के सदस्य थे, और तब राज्य सरकार द्वारा उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाती थी। लेकिन 2021 विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर उन्होंने राज्य सरकार की सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा का प्रबंध किया।

    इस बीच, सोमवार को तृणमूल कांग्रेस ने अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए उन पर भड़काऊ और सांप्रदायिक बयान देने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में छह विधानसभा सीटों के उपचुनावों के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किया है। तृणमूल कांग्रेस ने अपने पत्र में अधिकारी पर पार्टी के राज्यसभा सदस्य समीउल इस्लाम और पड़ोसी देश बांग्लादेश को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपचुनाव से पहले तृणमूल महासचिव पद पर पुन: बहाल हुए कुणाल घोष 
    Next Article भारत को हिंदुराष्ट्र घोषित होने तक संघर्ष जारी रहेगा: गोपाल राय 
    shivam kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version