रांची। झारखंड के कई जिलों में शनिवार सुबह 9.20 बजे भूंकप के झटके महसूस किये गये। राजधानी रांची, पश्चिमी सिंहभूम (चाइबासा) और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गयी है। झारखंड के खरसावां जिले से 13 किलोमीटर दूर इलाके में भूकंप का एपिसेंटर पाया गया। भूकंप से धरती करीब पांच सेकेंड तक हिलती रही। इस दौरान लोगों में दहशत फैल गयी और लोग घरों से बाहर निकल आये। भूकंप के झटकों से जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है।
रांची सहित झारखंड के कई जिलों में भूकंप के झटके, 4.3 की तीव्रता
Previous Articleदो अपराधी जिला बदर, सात अपराधियों को प्रतिदिन लगानी होगी हाजिरी
Related Posts
Add A Comment