Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पहले चरण के मतदान को लेकर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 43 सीटों पर वोटिंग 13 को
    Top Story

    पहले चरण के मतदान को लेकर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 43 सीटों पर वोटिंग 13 को

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 11, 2024Updated:November 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राज्य के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों व कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, सभी दलों ने प्रचार में झोंकी ताकत
    रांची। झारखंड में 43 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान होगा। सभी 43 सीटों पर सोमवार की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी व समर्थक घर-घर जाकर प्रचार कर सकते हैं। ग्रामीण इलाकों में 13 नंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। जबकि शहरी क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिन क्षेत्रों में शाम 4 बजे तक मतदान का समय है वहां आज शाम 4 बजे और जहां 5 बजे तक मतदान होगा वहां शाम 5 बजे प्रचार समाप्त होगा। वोटिंग से 24 घंटे पहले प्रचार थम जाता है।

    सोमवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण सभी राजनीतिक दलों ने अभियान में ताकत झोंक दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मोहन यादव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्व सरमा सहित अनेक बड़े नेता सुबह से ही अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शाम तक धुंआधार प्रचार चलेगा। रांची, हटिया व कांके विधानसभा क्षेत्रों में भी सुबह से ही प्रचार चल रहा है। लगभग सभी प्रत्याशियों ने बाइक रैली निकाली है। सभी प्रत्याशियों व दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

    कोल्हान में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर
    पहले चरण में 13 नवंबर को कोल्हान प्रमंडल में भी मतदान होना है। यहां चार पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन खुद सरायकेला से व बेटा बाबूलाल सोरेन घाटशिला से भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पोटका से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। पूर्व सीएम व ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू जमशेदपुर पूर्वी से व पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। इसलिए यहां चार पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। हेमंत सोरेन सरकार के दो मंत्री चाईबासा से दीपक बिरूआ व घाटशिला से रामदास सोरेन भी मैदान में हैं। इनकी भी चुनावी परीक्षा होनी है।

    पलामू प्रमंडल के दोनों मंत्री भी हैं मैदान में
    गढ़वा से पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर व लातेहार से शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम भी झामुमो के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। दोनों मंत्री को भाजपा उम्मीदवारों से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसलिए इन दोनों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। रांची में भी पहले चरण में ही मतदान होना है। इसलिए राजधानी में भी सरगर्मी तेज है।

    इन सीटों पर 13 नवंबर को होना है मतदान
    कोडरमा
    बरकट्ठा
    बरही
    बड़कागांव
    हजारीबाग
    सिमरिया (एससी)
    चतरा (एससी)
    बहरागोड़ा
    घाटशिला (एसटी)
    पोटका (एसटी)
    जुगसलाई (एससी)
    जमशेदपुर पूर्वी
    जमशेदपुर पश्चिमी
    ईचागढ़
    सरायकेला (एसटी)
    चाईबासा (एसटी)
    मझगांव (एसटी)
    जगन्नाथपुर (एसटी)
    मनोहरपुर (एसटी)
    चक्रधरपुर (एसटी)
    खरसावां (एसटी)
    तमाड़ (एसटी)
    तोरपा (एसटी)
    खूंटी (एसटी)
    रांची
    हटिया
    कांके (एससी)
    मांडर (एसटी)
    सिसई (एसटी)
    गुमला (एसटी)
    बिशुनपुर (एसटी)
    सिमडेगा (एसटी)
    कोलेबिरा (एसटी)
    लोहरदगा (एसटी)
    मनिका (एसटी)
    लातेहार (एससी)
    पांकी
    डालटनगंज
    विश्रामपुर
    छतरपुर (एससी)
    हुसैनाबाद
    गढ़वा
    भवनाथपुर

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगढ़वा के बरडीहा में निर्दलीय प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद के कार्यकर्ता की गाड़ी पर हमला, लगाई आग
    Next Article भाजपा के गढ़ उत्तरी छोटानागपुर को भेदने में जुटा इंडी गठबंधन
    shivam kumar

      Related Posts

      देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

      May 3, 2026

      पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप

      May 3, 2026

      हजारीबाग बैंक लूट कांड: यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में 3 आरोपित गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
      • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
      • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
      • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
      • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version