Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»अक्टूबर में लगातार बिकबाल बने रहे विदेशी निवेशक, स्टॉक मार्केट में बेचे गए 94,017 करोड़ के शेयर
    बिजनेस

    अक्टूबर में लगातार बिकबाल बने रहे विदेशी निवेशक, स्टॉक मार्केट में बेचे गए 94,017 करोड़ के शेयर

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 98,400 करोड़ के शेयर खरीदे
    नई दिल्ली। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार के लिए अक्टूबर का महीना सबसे अधिक नुकसान वाला महीना साबित हुआ है। अक्टूबर के महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 11.2 अरब डॉलर यानी करीब 94,017 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। घरेलू शेयर बाजार के इतिहास में किसी एक महीने में विदेशी निवेशकों ने पहली बार इतनी जोरदार बिकवाली की है। इसके पहले मार्च 2020 में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से सबसे अधिक 61,973 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी।

    डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 में अक्टूबर के पहले अप्रैल और मई के महीने में भी विदेशी निवेशकों ने लिवाली से अधिक बिकवाली की थी। इन दोनों महीनो के दौरान विदेशी निवेशकों ने घरेलू शेयर बाजार से 34,252 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी। इसके बाद जून से सितम्बर तक विदेशी निवेशक लगातार लिवाल की भूमिका में बने रहे।

    सितंबर के महीने में विदेशी निवेशकों ने 57,724 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी। घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों के निवेश का ये पिछले 9 महीने का सबसे ऊंचा स्तर था। लेकिन अक्टूबर के महीने में विदेशी निवेशकों को द्वारा जमकर की गई बिकवाली के कारण 2024 में उनका कुल निवेश अब सिर्फ 6,593 करोड़ रुपये का रह गया है। अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने कुल 1,13,858 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि इस महीने उन्होंने 19,841 करोड़ रुपये की खरीदारी भी की। इस तरह खरीद बिक्री को मिलाकर उनकी बिकवाली का कुल आंकड़ा 94,017 करोड़ रुपये का रहा।

    इस महीने जहां विदेशी निवेशक भारतीय स्टॉक मार्केट में लगातार बिकवाली करते रहे, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इस महीने पूरी तरह से लिवाल की भूमिका निभाई। अक्टूबर महीने में घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल 98,400 करोड़ रुपये की खरीदारी की। घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा किसी एक महीने में ये अभी तक का सबसे बड़ा निवेश है। इसके पहले ये रिकॉर्ड 56,356 करोड़ रुपये का था, जो इसी साल मार्च के महीने में घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी के कारण बना था।

    मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अक्टूबर में हुई जोरदार बिकवाली का ये क्रम नवंबर में भी जारी रह सकता है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के जल्दी थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में वैश्विक अर्थव्यवस्था के लगातार दबाव में बने रहने की आशंका है। इसके साथ ही चीन की अर्थव्यवस्था में राहत पैकेज के ऐलान और अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव की वजह से ग्लोबल मार्केट में लगातार उथल-पुथल बनी रहने की संभावना है। ऐसी स्थिति में घरेलू शेयर बाजार पर भी स्वाभाविक रूप से असर पड़ेगा।

    धामी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट प्रशांत धामी का मानना है कि जियो पोलिटिकल टेंशन के कारण ज्यादातर विदेशी निवेशक इन दोनों अपना पैसा सुरक्षित रखने के लिए गोल्ड मार्केट में निवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही चीन द्वारा राहत पैकेज का ऐलान करने के बाद कई निवेशक दुनिया के दूसरे स्टॉक मार्केट से अपना पैसा निकाल कर चीन के स्टॉक मार्केट में खरीदारी कर रहे हैं। इसकी वजह से अक्टूबर महीने में भी विदेशी निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। अब यही ट्रेंड नवंबर में भी जारी रह सकता है। ऐसी स्थिति में बाजार को ध्वस्त होने से बचाने के लिए घरेलू संस्थागत निवेशकों को आक्रामक अंदाज में खरीदारी करनी होगी। ऐसा करने से ही घरेलू शेयर बाजार को बड़ी गिरावट से भी बचाया जा सकेगा और रिटेल इन्वेस्टर्स के हितों की सुरक्षा भी की जा सकेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में मामूली तेजी
    Next Article अमित शाह ने भाजपा की विजय संकल्प सभा में झारखंड की हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

      April 20, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

      April 20, 2026

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

      April 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है : रेखा गुप्ता
      • जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
      • मॉल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
      • महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
      • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version