Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की नए मामले में गिरफ्तारी, कोर्ट में पेशी आज
    दुनिया

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की नए मामले में गिरफ्तारी, कोर्ट में पेशी आज

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रावलपिंडी। लगभग सालभर से रावलपिंडी सेंट्रल जेल (अदियाला जेल) में सलाखों के पीछे कैद मुल्क के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को पुलिस आज एक अदालत के समक्ष पेश करेगी। पुलिस अदालत से बर्बरता के एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री के रिमांड की मांग करेगी। इमरान को रात को नए मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले बुधवार को उन्हें तोशखाना केस के दूसरे मामले में अदालत से जमानत प्रदान की गई थी।

    जियो न्यूज के अनुसार, पुलिस उन्हें आज रावलपिंडी की अदियाला जेल में स्थापित आतंकवाद विरोधी अदालत में पेश करेगी। इसी जेल में पीटीआई संस्थापक को कैद में रखा गया है। पाकिस्तान के इतिहास में अविश्वास मत के माध्यम से अपदस्थ होने वाले एकमात्र प्रधानमंत्री खान एक साल से अधिक समय से जेल में हैं। उनके साथ-साथ उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कई मामले दर्ज किए गए हैं।

    एआरवाई न्यूज चैनल के अनुसार, पीटीआई संस्थापक इमरान खान को न्यू टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया है।मामले में आगजनी, कानून प्रवर्तन के खिलाफ प्रतिरोध, संपत्ति को नुकसान और अन्य संबंधित अपराधों के आरोप शामिल हैं। इस मामले में इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद विरोधी धाराएं भी जोड़ी गई हैं। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल एसएसपी (इन्वेस्टिगेशन) के नेतृत्व में एक जांच टीम पीटीआई के संस्थापक इमरान खान से पूछताछ कर रही है। यह घटनाक्रम 20 नवंबर को तोशाखाना-द्वितीय मामले में इमरान खान को जमानत मिलने के बाद हुआ। इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने 10 लाख रुपये के दो जमानत बॉन्ड पर इमरान खान को रिहा करने का आदेश दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंपाई सोरेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई, कहा- आप पर गर्व है
    Next Article पीएम मोदी गुयाना के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित, बोले- ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान
    shivam kumar

      Related Posts

      चटगांव बंदरगाह में कर्मचारी संगठन की हड़ताल से कामकाज पूरी तरह ठप

      May 15, 2025

      अमेरिका और सीरिया के हाथ मिलाने से इजराइल हैरान

      May 15, 2025

      चीन की संसद के उपाध्यक्ष चार दिन के नेपाल दौरे पर काठमांडू पहुंचे

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version