Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»मेक्सिको के कदम से खुश डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-अवैध प्रवेश पर लगेगी रोक
    दुनिया

    मेक्सिको के कदम से खुश डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-अवैध प्रवेश पर लगेगी रोक

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन/मेक्सिको सिटी। संयुक्त राज्य अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज प्रवासियों के अवैध प्रवेश को लेकर मेक्सिको के कदम पर खुशी जताई है। ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर लिखा, ”मेक्सिको की नई राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम पार्डो के साथ काफी सकारात्मक बातचीत हुई। वह मेक्सिको के जरिये संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवासन रोकने, हमारी दक्षिणी सीमा को प्रभावी ढंग से बंद करने पर सहमत हो गई हैं।”

    उन्होंने कहा, ”हमने इस बारे में भी बात की कि संयुक्त राज्य अमेरिका में बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं के प्रवाह को रोकने के लिए क्या किया जा सकता है। बातचीत बहुत सार्थक रही। मेक्सिको तुरंत प्रभाव से लोगों को हमारी दक्षिणी सीमा पर जाने से रोकेगा। यह कदम संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध घुसपैठ को रोकने की दिशा में लंबा रास्ता तय करेगा।” ट्रंप ने इसके लिए मेक्सिको की राष्ट्रपति पार्डो का आभार जताया है।

    मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम पार्डो ने भी ट्रंप से हुई बातचीत का ब्यौरा एक्स हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने लिखा, ”राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बातचीत में मैंने उन्हें उस व्यापक रणनीति के बारे में बताया जो मेक्सिको ने मानवाधिकारों का सम्मान करते हुए प्रवासन घटना से निपटने के लिए अपनाई है। सीमा पर पहुंचने से पहले प्रवासियों और उनके जत्थे की जांच की जाती है।”

    पार्डो ने कहा कि हम मेक्सिको की सीमाओं को बंद नहीं करने जा रहे। हम सरकारों और लोगों के बीच सेतु बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डोनाल्ड ट्रंप के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने अपनी संप्रभुता के ढांचे के भीतर सुरक्षा मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करने और नशीली दवाओं की खपत को रोकने के लिए देश में चलाए जा रहे अभियान के बारे में भी चर्चा की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के तेवर कड़े, गंडापुर ने कहा-हुकूमत के विरोध में धरना जारी रहेगा
    Next Article भाजपा ने महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन किया
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version