Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झामुमो ने जारी किया अबुआ सरकार का अधिकार पत्र, बिन ब्याज मिलेगा कृषि ऋण
    Top Story

    झामुमो ने जारी किया अबुआ सरकार का अधिकार पत्र, बिन ब्याज मिलेगा कृषि ऋण

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 11, 2024Updated:November 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने सोमवार को अबुआ सरकार का अधिकार पत्र जारी किया। इस बार झामुमो ने अपने मेनिफेस्टो का नाम अधिकार पत्र रखा है। 22 पन्नों के इस अधिकार पत्र में किसानों को बिना ब्याज के ऋण देने की बात कही गई है। इसके अलावा अधिकार पत्र में झारखंड के स्थानीय लोगों के अधिकार के साथ कृषि किसान और खेतीहर मजदूर की भी बात की गई है। शिक्षा और रोजगार, महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य, खाद्य और सामाजिक सुरक्षा, उद्योग शहर एवं पर्यटन, राज्यकर्मी व अनुबंध कर्मी के साथ खेल कूद को भी प्राथमिकता दी गई है।

    अधिकार पत्र के प्रमुख बिंदु
    • जेपीएससी और जेएसएससी द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं ली जाएंगी
    • परीक्षा कैलेंडर तैयार किया जाएगा
    • 60 हजार पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी
    • 15 हजार पदों पर प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति
    • विभ्न्न कार्यालयों में 2500 पदों पर क्लर्क की नियुक्ति
    • विभिन्न थानों में 10 हजार पुलिसकर्मियों की नियुक्ति
    • शिक्षक, उत्पाद सिपाही, सिपाही, लिपिक, व जेपीएससी व जेएसएससी के अन्य प्रक्रियाधीन नियुक्तियों को समय पर पूरा किया जाएगा, इसमें 45 हजार से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी मिलेगी
    • भूमिहीनों कगा जाति, आवासीस प्रमाण पज्ञ बनाने की प्रक्रिया आसान होगी।
    • सरकार बनने के छह महीने के अंदर सभी आवेदकों को प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा।
    • सभी सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी पद आरक्षित किये जाएंगे।
    • ह्यमंईयां सम्मान योजनाह्ण के तहत सम्मान राशि के रूप में 2500 रुपये हर महीने दिए जाएंगे।
    • शहरी क्षेत्र में अध्ययन कर रहे ग्रामीण छात्राओं तथा काम-काजी महिलाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं एवं पूर्ण सुरक्षा के साथ छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा।
    • मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत कम-से-कम 33% प्रतिभागी महिलाएं या उनके द्वारा संचालित संस्थाएं हों, जिन्हें 50 लाख रुपए तक का अनुदानित ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
    • हर अनुमंडल मुख्यालय में सभी सुविधाओं के साथ महिला महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
    • महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में महिला थाना की स्थापना की जायेगी।
    • राज्य सरकार की ओर से किसी भी परिवार में बच्ची के जन्म होने पर उपहार राशि प्रदान की जायेगी।
    • आंगनबाड़ी सेविका, आंगनबाड़ी सहायिका, रसोईया, पोषण सखी, स्वास्थ्य सहिया, जल सहिया आदि के मानदेय में आगामी कार्यकाल में इनके मानदेय में अन्य कर्मियों के अनुरूप वार्षिक वृद्धि की जाएगी।
    • राज्य में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सखी मंडल की महिलाओं को 15,000 करोड़ रुपये का क्रेडिट लिकेज उपलब्ध करवाते हुए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
    • सक्रिय महिला, समन्वयक, कार्यक्रम पदाधिकारी आदि खरछढर से जुड़े सभी कमियों, के मानदेय में 25 से 100 फीसदी की वृद्धि की जाएगी।
    • प्रत्येक ग्राम संगठन को जीरो फीसदी ब्याज दर पर 15-15 लाख रुपये का क्रेडिट लिंकेज उपलब्ध करवाया जाएगा
    • राज्य भर में प्रखंड स्तर पर 500 सीएंम स्कूल आॅफ एक्सीलेंस की स्थापना करने के साथ-साथ 4,500 पंचायत स्तरीय आदर्श विद्यालय प्रारंभ किये जाएंगे।
    • राज्य में प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज एवं प्रत्येक अनुमंडल में पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
    • राज्य में 10 वीं कक्षा में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ते हुए 15 लाख रुपए तक के शिक्षा ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
    • सभी प्रखंडों और जिलों में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर लाइब्रेरी सह शिक्षा सहयोग केन्द्रों की स्थापना की जाएगी।
    • सरायकेला, गुमला, गिरिडीह, चतरा, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा गोड्डा, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा एवं साहेबगंज में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जायेंगे।
    • मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 50 लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
    • राज्य में अगले 5 वर्ष में 10 लाख युवक/युवतियों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा एवं
    • नौकरी नहीं मिल पाने की स्थिति में युवक-युवतियों को परीक्षा की तैयारी हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
    • राज्य के विभिन्न चिकित्सालयों में नर्स के पद पर 5,000 नियुक्तियां एवं विभिन्न स्तर पर चिकित्सकों के 1,500 पद भरे जाएंगे।
    • पर्यटन विकास निगम, आवास बोर्ड, कृषि विपणन समिति, बिजली उत्पादन एवं वितरण निगम को सुदृढ़ करते हुए विभिन्न पदों पर 15,000 युवकों-युवतियों को नौकरी उपलब्ध करवाया जाएगा।
    • कृषि, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, उद्यान, सहकारिता, डिग्री आदि महाविद्यालयों में विभिन्न पदों पर 10,000 लोगों को नियुक्त किया जाएगा।
    • क्षेत्रीय एवं आदिवासी भाषाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 10,000 पदों पर भाषा शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाठगबंधन सरकार ने पिछले पांच साल में लगभग 60 भ्रष्टाचार के काम किए : गौरव वल्लभ
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी आज वडताल में श्री स्वामीनारायण मंदिर के वर्षगांठ समारोह में वर्चुअली शामिल होंगे 
    shivam kumar

      Related Posts

      देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

      May 3, 2026

      पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप

      May 3, 2026

      हजारीबाग बैंक लूट कांड: यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में 3 आरोपित गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
      • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
      • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
      • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
      • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version