Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में भाजपा का फर्जी बुलडोजर नहीं, इंडिया गठबंधन के विकास की गाड़ी दौड़ेगी : कल्पना सोरेन
    Top Story

    झारखंड में भाजपा का फर्जी बुलडोजर नहीं, इंडिया गठबंधन के विकास की गाड़ी दौड़ेगी : कल्पना सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बड़कागांव। जिले के बड़कागांव विधानसभा में शनिवार को कल्पना मुर्मू सोरेन ने चुनावी सभा को संबोधित किया। कल्पना ने बड़कागांव से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक अंबा प्रसाद के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील की। इस दौरान कल्पना ने कहा कि बड़कागांव में इंडिया गठबंधन की जीत होगी और ये सही मायनों में बड़कागांव की बेटी यानी अंबा प्रसाद की जीत होगी। कहा कि झारखंड में भाजपा का फर्जी बुलडोजर नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन के विकास की गाड़ी दौड़ेगी।

    कल्पना ने आगे कहा, भाजपा-आजसू वालों ने हमेशा झारखंडी मुद्दों को दरकिनार किया है। विस्थापितों के मुद्दों को दरकिनार किया है। इन्हें झारखंडवासियों से कोई मतलब नहीं है। कहा, अगर किसी ने करोड़ों झारखंडवासियों के लिए काम किया है तो वो हेमंत की सरकार ने किया है। कहा कि भाजपा ने झारखंड में पिछड़ा समाज का आरक्षण 27 प्रतिशत से घटाकर 14 प्रतिशत करने का काम किया था। जब भी झारखंडी मुद्दों की बात आती है, भाजपा-आजसू हर बार विरोध में उतर जाती है। इतनी चिढ़ क्यों है भाजपा-आजसू को झारखंड के लोगों से।

    कहा कि नेक इरादों के साथ आपकी हेमंत सरकार करोड़ों राज्यवासियों को हक-अधिकार देने का काम कर रही है, खुशियों का उपहार देने का काम कर रही है। इसलिए अंबा का हाथ मजबूत कीजिये। कहा कि दिशोम गुरुजी और झारखंड के हमारे अगुआ साथियों के संघर्ष के बदौलत हमें झारखंडी पहचान मिली। आज हेमंत जी और सभी साथी हमारे क्रांतिकारियों के संघर्षों को सम्मान देने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाविकास आघाड़ी का मतलब वोट के लिए झूठ : स्मृति ईरानी 
    Next Article झारखंड में घुसपैठियों से जमीन वापस लेने के लिए कानून बनाएगी सरकार: राजनाथ सिंह
    shivam kumar

      Related Posts

      अमूल दूध के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

      July 5, 2025

      ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

      July 5, 2025

      राजगंज में भीषण सड़क हादसा, दो व्यापारियों की मौत

      July 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूरी तरह उफान पर है बिहार के मिथिलांचल का सियासी माहौल
      • मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय
      • पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथगोले और गोला-बारूद बरामद
      • लालू यादव 13वीं बार बने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष
      • अमूल दूध के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version