Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लोहरदगा को शासक नहीं सेवक चाहिए : सुदेश महतो 
    झारखंड

    लोहरदगा को शासक नहीं सेवक चाहिए : सुदेश महतो 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 5, 2024Updated:November 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोहरदगा। विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुदेश कुमार महतो ने मंगलवार को कहा कि लोहरदगा अपने आंदोलनकारी बेटे की बहू को आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। पुलिस सेवा से आए विधायक जनता के लिए सहज नहीं हैं। स्वास्थ्य सेवा से आयी नीरू शांति भगत लोहरदगा की जनता की सेवा करेगी। लोहरदगा को शासक नहीं सेवक चाहिए। एनडीए की सरकार आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने का काम करेगी।

    महतो ने कहा कि सरकार ने सबसे अधिक नुकसान पढ़े लिखे युवाओं का किया है। हर युवा चाहता है कि उन्हें रोजगार अपने घर के पास ही मिले। लोहरदगा में इंडस्ट्री बनाने का काम किया जाएगा। अबुआ आवास बबुआ आवास बन गया है। जिनके पास पैसा है उसे आवास दिया गया जरूरतमंद को नहीं। आने वाले समय में हमारा कस्टम और सिस्टम दोनों सुरक्षित रहे इसकी तैयारी है। एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। समाज के हर वर्ग का साथ और समर्थन हमारे साथ है। कांग्रेस ने जनता की उम्मीदों को तोड़ा है।

    लोहरदगा से पूर्व ईचागढ़ विधानसभा अंतर्गत चांडिल में आयोजित परिवर्तन संकल्प सभा को संबोधित करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अब बदलाव चाहता है। ईचागढ़ की आवश्यकताओं को समझते हुए उसके अनुरूप कार्य करेगी एनडीए सरकार। ईचागढ़ की जनता का प्यार और आशीर्वाद भूमिपुत्र हरेलाल महतो के साथ है। इन्होंने बिना किसी पद पर रहते हुए जनता की अभूतपूर्व सेवा की है। जनता की सेवा और उनसे सीधा जुड़ाव इनकी विशेषता है। जनता ने पिछली बार की कमी को दूर करने का मन बना लिया है। जेएमएम के राज में ईचागढ़ सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। जनादेश का अपमान करने वाली सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।

    ईचागढ़ से एनडीए उम्मीदवार हरेलाल महतो ने कहा कि जनता अपना आशीर्वाद एनडीए को देगी। हम जनता के साथ से ईचागढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। सिल्ली मॉडल के आधार पर ईचागढ़ का विकास किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, और सड़कों का विकास पहली प्राथमिकता होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएशिया को मजबूत बनाने में बौद्ध धर्म की भूमिका पर चर्चा की आवश्यकता : राष्ट्रपति
    Next Article पीएम मोदी ने एम्स में भर्ती लोक गायिका शारदा सिन्हा के बेटे को फोन कर जाना हाल
    shivam kumar

      Related Posts

      JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत

      May 18, 2025

      बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

      May 18, 2025

      झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत
      • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
      • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
      • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
      • रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version