Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»महाविकास आघाड़ी का मतलब वोट के लिए झूठ : स्मृति ईरानी 
    देश

    महाविकास आघाड़ी का मतलब वोट के लिए झूठ : स्मृति ईरानी 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 9, 2024Updated:November 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। भारतीय जनता पार्टी की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को मुंबई में कहा कि महाविकास आघाड़ी का मतलब ही वोट के लिए, सत्ता मिलने पर लूट है। स्मृति ईरानी ने कहा कि इन लोगों का लक्ष्य देश और जनता का बटवारा है। जबकि भाजपा नीत एनडीए गठबंधन विकास के लिए काम कर रहा है। स्मृति ईरानी ने महाराष्ट्र के विकास के लिए एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों को जीताने की अपील की।

    स्मृति ईरानी मुंबई में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में महागठबंधन सरकार के कारण महाराष्ट्र विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचा है। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य समाज के सभी वर्गों का विकास और महिलाओं का सम्मान है। उसी के अनुरूप विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान दूसरे राज्यों से कांग्रेस नेता महाराष्ट्र में झूठ फैलाने आए हैं। कर्नाटक में दिवालियापन की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह साबित हो गया है कि चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए झूठे वादों से राज्य का खजाना डूब गया है। राज्य के खजाने से लगभग दस हजार करोड़ की धनराशि अपने राजनीतिक फायदे के लिए अन्यत्र भेज दी गई है। राजस्थान में जनता को लुभाने के लिए कांग्रेस ने बेरोजगारों को भत्ता देने का ऐलान किया था, लेकिन वहां बेरोजगारों को न तो रोजगार मिला और न ही भत्ता। इसलिए पिछले विधानसभा चुनाव में युवाओं का जोश और जनता का गुस्सा देखने को मिला और भाजपा को दोबारा जनता की सेवा करने का मौका। हरियाणा चुनाव में वहां की जनता ने अच्छा जवाब दिया है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के लिए प्रचार करने आए लोगों ने हिमाचल की जनता से बिजली बिल कम करने का वादा किया था। वास्तविकता में, बिल वहाँ बढ़ गए हैं। उन्होंने हर महिला को 1500 रुपये प्रति माह देने का भी वादा किया था, लेकिन असल में उन्होंने 96 फीसदी महिलाओं को इससे वंचित रखा।

    स्मृति ईरानी ने कहा कि मोदी सरकार ने सभी के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं और समावेशी एवं व्यापक विकास के लिए ईमानदार प्रयास किये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता उन विरोधियों को उनकी जगह दिखाएंगे जो जातियों को बांटते हैं और जिनकी नीति सिर्फ वोट चाहने की है, विकास की नहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड के पलामू में हेमंत सरकार पर साधा निशाना 
    Next Article झारखंड में भाजपा का फर्जी बुलडोजर नहीं, इंडिया गठबंधन के विकास की गाड़ी दौड़ेगी : कल्पना सोरेन
    shivam kumar

      Related Posts

      मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

      May 16, 2025

      भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई

      May 15, 2025

      पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version