Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»श्रीलंका में नए मंत्रिमंडल का गठन, राष्ट्रपति दिसानायके ने रक्षा और वित्त विभाग अपने पास रखे 
    दुनिया

    श्रीलंका में नए मंत्रिमंडल का गठन, राष्ट्रपति दिसानायके ने रक्षा और वित्त विभाग अपने पास रखे 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलंबो। श्रीलंका में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के गठबंधन नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) की संसदीय चुनाव में हुई प्रचंड जीत के बाद आज सुबह मंत्रिमंडल का गठन किया गया। राष्ट्रपति सचिवालय में हुए समारोह में प्रधानमंत्री सहित 21 मंत्रियों की नियुक्ति हुई। सभी ने राष्ट्रपति के समक्ष शपथ ली। राष्ट्रपति ने रक्षा और वित्त विभाग जैसे कुछ मंत्रालय अपने पास रखे हैं।

    डेली मिरर समाचार पत्र के अनुसार 22 मंत्रियों की नई कैबिनेट ने आज सुबह राष्ट्रपति सचिवालय में शपथ ली। राष्ट्रपति दिसानायके के पास रक्षा, वित्त, आर्थिक विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था, प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या के पास शिक्षा, उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा और विजेता हेराथ के पास विदेश मामले, विदेशी रोजगार और पर्यटन विभाग होंगे।

    अन्य मंत्रियों में प्रो. चंदना अबेरत्ना (राज्य प्रशासन, प्रांतीय परिषद और स्थानीय सरकार विभाग), हर्षना नानायक्कारा (न्याय और राष्ट्रीय एकता विभाग), सरोजा सवित्री पॉलराज (महिला एवं बाल मामलों के विभाग), केडी लालकंठ (कृषि, पशुधन, भूमि और सिंचाई विभाग), अनुरा करुणाथिलके (शहरी विकास, निर्माण और आवास विभाग), रामलिंगम चन्द्रशेखर (मत्स्य पालन विभाग), उपाली पन्निलेज (ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा और सामुदायिक अधिकारिता विभाग), सुनील हाडुनेटी (उद्योग और उद्यमिता विकास विभाग), आनंद विजेपाला (सार्वजनिक सुरक्षा और संसदीय मामलों के विभाग), बिमल रथनायके (परिवहन, राजमार्ग, बंदरगाह और नागरिक उड्डयन विभाग), हिनिदुमा सुनील सेनेवी (बुद्ध सासना, धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के विभाग), डॉ. नलिंदा जयतिस्सा (स्वास्थ्य और मास मीडिया विभाग), सामंथा विद्यारत्न (पौधरोपण और सामुदायिक बुनियादी ढांचे विभाग), सुनील कुमारा गमागे (खेल और युवा मामले विभाग), वासंथा समरसिंघे (व्यापार, वाणिज्य, खाद्य सुरक्षा और सहकारी विकास विभाग), प्रो. क्रिसांथा अबेसेना (विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग), प्रोफेसर अनिल जयंती फर्नांडो (श्रम विभाग), कुमारा जयकोडी (ऊर्जा विभाग) और डॉ. दम्मिका पटाबेंडी (पर्यावरण विभाग)।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया की यात्रा पूरी कर ब्राजील पहुंचे
    Next Article रूस के खिलाफ यूक्रेन करेगा अमेरिकी मिसाइलों का इस्तेमाल, बाइडेन की हां 
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version