Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कर्नाटक में वक्फ की भूमि बताकर किसानों को भेजे गए नोटिस होंगे वापस, सिद्धारमैया ने जारी किए निर्देश
    देश

    कर्नाटक में वक्फ की भूमि बताकर किसानों को भेजे गए नोटिस होंगे वापस, सिद्धारमैया ने जारी किए निर्देश

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 2, 2024Updated:November 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कर्नाटक में किसानों की जमीन को वक्फ की संपत्ति बताकर नोटिस भेजने के मामले में हो रही किरकिरी के मद्देनजर राज्य सरकार ने अब यू-टर्न लिया है। इस मु्द्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीखे हमलों के बाद शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को नोटिस तुरंत वापस लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अफसरों से यह भी कहा कि किसी भी किसान को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

    उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में किसानों की जमीन को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताकर नोटिस भेजे गए थे। राज्य के विजयपुरा, कलबुर्गी, बीदर और शिवमोग्गा के किसानों ने नोटिस मिलने की शिकायत की थी। नोटिस में उनकी जमीन को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताया गया था। इसे लेकर भाजपा ने सिद्धारमैया सरकार की जबर्दस्त घेराबंदी की। कर्नाटक के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एचके पाटील ने भी तीन दिन पहले बयान दिया था कि सरकार का किसानों की जमीन को वक्फ बोर्ड की संपत्ति में बदलने का कोई इरादा नहीं है और अगर कोई गलती हुई है तो उसे सुधारा जाएगा।

    क्या है मामला
    इस महीने की शुरुआत में कर्नाटक वक्फ बोर्ड की ओर से किसानों को नोटिस मिला था कि वे अपनी पुश्तैनी जमीन खाली कर दें। इससे नाराज किसानों ने महाराष्ट्र की सीमा से लगे उत्तरी कर्नाटक के विजयपुरा जिला मुख्यालय शहर में डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भूमि अभिलेखों और पंजीकृत भूमि दस्तावेजों को अपने हाथों में लिये प्रदर्शनकारी किसानों ने आरोप लगाया कि आवास एवं वक्फ मंत्री बी जेड ज़मीर अहमद खान के विजयपुरा दौरे के तुरंत बाद उन्हें नोटिस दिया गया और उन्होंने उपायुक्त को वक्फ भूमि पर बैठे किसानों को नोटिस देने का निर्देश दिया। वक्फ बोर्ड पर अक्सर मनमाने तरीके से दूसरों की संपत्ति को अपनी संपत्ति घोषित करने का आरोप लगता रहता है। वक्फ अधिनियम 1995 के अनुसार राज्य वक्फ बोर्ड किसी भी संपत्ति को वक्फ संपत्ति घोषित कर सकता है और अगर उसका मालिक यह साबित करने में विफल रहता है कि संपत्ति उसकी है तो वह संपत्ति वक्फ बोर्ड की हो जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल सुपर लीग से पहले लाहौर कलंदर्स के मुख्य कोच बने डैरेन गॉफ
    Next Article जम्मू-कश्मीर में तेजी से हो रहा विकास, आतंकवाद का होगा खात्मा : राजनाथ सिंह 
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया

      July 3, 2025

      रक्षा मंत्री पटना पहुंचे, विधानसभा चुनाव काे लेकर करेंगे मंथन

      July 2, 2025

      बिहार के नवादा में 36 वर्षीय युवक का शव नदी से बरामद

      July 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
      • पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश
      • अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
      • जमशेदपुर में 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
      • मारवाड़ी कॉलेज में ग्रेजुएशन सेरेमनी 15 जुलाई को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version