Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»संविधान और आरक्षण खत्म होने का डर पैदा करते हैं विपक्षी: चिराग 
    Top Story

    संविधान और आरक्षण खत्म होने का डर पैदा करते हैं विपक्षी: चिराग 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 10, 2024Updated:November 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। जिले के पांडू और हैदरनगर में भाजपा के विजय संकल्प सभा को केन्द्रीय मंत्री एवं लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी देश में आरक्षण खत्म होने और संविधान पर खतरे का डर पैदा करते हैं, ताकि आपका वोट झटक सकें।

    चिराग ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले इसी तरह का माहौल बनाने की कोशिश की गयी लेकिन मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि लोस चुनाव के साढ़े पांच महीने बीतने के बाद भी क्या आरक्षण खत्म हो गया या संविधान पर किसी तरह का खतरा उत्पन्न हुआ। इस बुने हुए मायाजाल को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना उनके पिता रामविलास पासवान और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देन है। आज इस योजना से 80 करोड़ लोग मुफ्त में राशन उठाते हैं। मोबाइल फोन भी उनके पिता की देन है। चिराग पासवान ने विश्रामपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामचन्द्र चन्द्रवंशी एवं हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह को जिताने की अपील की।

    विश्रामपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि इस बार चुनाव जीतने के बाद हमारी पहली प्राथमिकता होगी। विश्रामपुर एवं मझिआंव को अनुमंडल बनाना। हम अपने क्षेत्र में लगभग सभी कार्यों को करते आये हैं लेकिन सिंचाई की व्यवस्था पूरे विधानसभा क्षेत्र में करनी हमारी प्राथमिकता में होगी। इस बार हर हाल में सिंचाई की व्यवस्था कर हर खेत को पानी दिया जाएगा। उन्होंने पांडू में डिग्री कॉलेज भी स्थापित करने की बात कही।

    इस मौके पर इंडिया गठबंधन सरकार में पांडू से बीस सूत्री अध्यक्ष रहे सुनील पांडे एवं कजरू कला पंचायत के मुखिया इसरार अहमद ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। सुनील पांडे ने कहा कि भाजपा के कार्यों से प्रभावित होकर मैं इस पार्टी में समर्थकों के साथ शामिल हुआ हूं। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में झारखंड में भाजपा की सरकार होगी और हमारे क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकना है : लालू यादव
    Next Article सर्राफा बाजार में सपाट स्तर पर कारोबार, सोने-चांदी की कीमत में बदलाव नहीं
    shivam kumar

      Related Posts

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025

      टीएसपीसी ने दो वाहनों को किया आग के हवाले

      June 2, 2025

      यात्री बस से 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version