Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हमारी जात-बिरादरी का ही लोग बीजेपी का दलाल बन गया है, भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहा है : हेमंत
    Top Story

    हमारी जात-बिरादरी का ही लोग बीजेपी का दलाल बन गया है, भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहा है : हेमंत

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चक्रधरपुर। सीएम हेमंत सोरेन चक्रधरपुर पहुंचे थे। उन्होंने चक्रधरपुर से झामुमो प्रत्याशी सुखराम उरांव के लिए वोट की अपील की। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये बेईमान लोग झूठा-झूठा वादा करने आयेगा। ये लोग पार्टी तोड़ता है। घर तोड़ता है। समाज तोड़ता है। हमलोग के ही जात बिरादरी को लोग भाजपा का दलाल बन गया है। एजेंट बन गया है बीजेपी का। सीएम ने अपने भाषण में कहा कि सुखराम उरांव पहले भी आपके विधानसभा के विधायक हैं। इस साल भी इनको हमने प्रत्याशी बनाया है। विगत पांच साल इन्होंने हमारे लिए आंख, कान, नाक बनने का काम किया। यहां की समस्या से हमें अवगत कराया। इनका पांच साल एक सिपाही के तौर पर आपके बीच में बीता है। इसलिए हमने फिर से इस क्षेत्र की जिम्मेदारी सुखराम उरांव जी को दिया है। इस राज्य में आदिवासी-मूलवासी की रक्षा करना, यहां के हक अधिकार की लड़ाई लड़ना। यहां के जल, जंगल, जमीन के लिए झामुमो का जो एक लंबा संघर्ष है। उस अधिकार को मजबूती के साथ राज्य में गांव-गांव पंचायत में स्थापित करना। क्योंकि आप सबलोग को मालूम है कि सरयाकेला खरसावां, ईचागढ़, जमशेदपुर लगभग पूरे कोल्हान में अनेक कार्यक्रम किया। हम पहले भी बोलते थे कि हमारी जो सरकार है वो रांची से नहीं गांव से चलने वाली सरकार है। जो कर्मचारी कभी गांव देहात नहीं जाता था वो भी हमारी सरकार में गांव-गांव, टोला-टोला पहुंचा। अनेक बार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ट्रैक्टर से बैलगाड़ी से पहुंचा।

    आगे उन्होंने कहा कि राज्य अलग होने के बात भाजपा ने इस राज्य को इतना गरीब कर दिया इतना पीछे धकेल दिया कि आज झारखंड को फिर उस दलदल से निकालकर सामान्य जीवन की ओर ले जा रहे हैं। इनके राज्य में किसी किसी को पेंशन मिलती थी लेकिन हमने कानून बना दिया कि सबको पेंशन मिलेगी। हमारा गांव देहात इतना गरीब है कि छोटी-छोटी जरूरतों के लिए कर्जा लेते हैं। उधार लेते हैं। और ये कर्ज चुकाते-चुकाते उनकी कमर टूट जाती है। महिलाएं अपना गहना बेचकर बिजली बिल भरती हैं। बिजली बिल नहीं भरेगा तो तुरंत पुलिस आयेगी और कोर्ट कचहरी करके जेल में भेज देती है। इसलिए हमने ये बोझा अपने कंधों पर उठाया और बिजली बिल ही माफ कर दिया। सब माफ हो गया। अब बिजली का बिल कभी नहीं आयेगा क्योंकि हमने 200 यूनिट बिजली भी फ्री कर दिया है।

    भाजपा का लोग 50-60 हेलीकॉप्टर लेकर बैठा हुआ है। गिद्ध, कौआ की तरह पूरा राज्य में मंडरा रहा है। आपलोग तैयार करो अपना तीर धनुष और सब चील कौआ को गिराओ। कोरोना काल में लोग पूरे देश में फंस गया था। उस समय आपके इसी भाई ने लोगों को हवाई जहाज से ढो-ढोकर पहुंचाया। इस क्रम में हमारे दो-दो मंत्री भी चले गये। महिला दीदियों ने हमारा खूब साथ निभाया। महिला दीदियों ने मुख्यमंत्री दाल भात योजना चलाकर गरीबों को खाना खिलाने का काम किया था। उसी दिन हमने सोचा था कि अब हम महिलाओं के लिए कुछ करेंगे। इसलिए आज 1 हजार रुपये हर महिला के खाते में पहुंच रहा है। फिर से हमारी सरकार बनाइये। आप लोगों के खातों में 1-1 लाख पहुंचाने का काम करेंगे। दिसंबर में 1 हजार बढ़कर 2500 होने जा रहा है। 20 सालों में भाजपा के लोगों ने क्यों नहीं दिया। बिजली का बिल माफ क्यों नहीं किया। ये बेईमान लोग झूठा झूठा वादा करने आयेगा। ये लोग पार्टी तोड़ता है। घर तोड़ता है। समाज तोड़ता है। हमलोग का ही जात बिरादरी को लोग भाजपा का दलाल बन गया है। एजेंट बन गया है बीजेपी का।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीजेपी युवा वर्ग के हाथों में तलवार देना चाहती है, हम कलम देना चाहते हैं: तेजस्वी यादव
    Next Article गठबंधन सरकार ने झारखंड में बहाई विकास की गंगा : कल्पना सोरेन 
    shivam kumar

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी को मिला ‘राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार’, वंचितों की सेवा के लिए बहुजन साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित

      May 2, 2026

      रांची में बेकाबू कार का कहर, शनि मंदिर के पास राहगीरों को कुचला

      May 2, 2026

      झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील

      May 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी को मिला ‘राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार’, वंचितों की सेवा के लिए बहुजन साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित
      • रांची में बेकाबू कार का कहर, शनि मंदिर के पास राहगीरों को कुचला
      • देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण, आपदा के समय तुरंत पहुंचेगी सूचना
      • झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील
      • JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version