Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में आमतौर पर तेजी का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में आमतौर पर तेजी का रुख

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी नजर आ रही है।

    अमेरिका में कल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। इसकी वजह से वॉल स्ट्रीट में काफी संभलकर कारोबार होता रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,728.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 144.77 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,239.92 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 41,980.16 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,177.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,409.11 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 177.43 अंक यानी 0.92 प्रतिशत उछल कर 19,254.97 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर खरीदारी होती नजर आ रही है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। वहीं टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से निक्केई इंडेक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गिफ्ट निफ्टी 150.50 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,166.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.69 प्रतिशत टूट कर 7,453.15 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है।

    दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,574.51 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,532.20 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 1.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,584.18 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 119.17 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,899.25 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,465.75 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.53 प्रतिशत उछल कर 3,289.51 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी की झारखंड में आज दो जगह जनसभा
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर बिकवाली का जोरदार दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव

      May 19, 2025

      शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

      May 19, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version