Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाइजीरिया पहुंचे, राजधानी अबुजा में भव्य स्वागत, सौंपी गई ‘शहर की चाबी’
    देश

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाइजीरिया पहुंचे, राजधानी अबुजा में भव्य स्वागत, सौंपी गई ‘शहर की चाबी’

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अबुजा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को नाइजीरिया की राजधानी अबुजा पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागात हुआ। नाइजीरिया के लोगों के विश्वास और सम्मान के प्रतीक अबुजा ‘शहर की चाबी’ प्रधानमंत्री को भेंट की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि मेरी कामना है कि यह यात्रा हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय मित्रता को और मजबूत बनाए।

    प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में नाइजीरिया के अबुजा शहर पहुंचे। जहां मंत्री न्येसोम एज़ेनवो वाइक ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी भरा स्वागत किया। 17 सालों में नाइजीरिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने प्रधानमंत्री मोदी के अबुजा एयरपोर्ट पहुंचने पर वहां के भारतीय मूल के नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। भारतीय मूल के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी भरा स्वागत किया। बड़ी संख्या में ऐसे लोग थे जो तिरंगा हाथ में थामे ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे। मोदी ने सभी का अभिनंदन स्वीकार किया।

    इससे पहले नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू ने भी एक्स पोस्ट कर लिया- मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाइजीरिया की पहली यात्रा पर स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं, जो 2007 के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की हमारे प्यारे देश की पहली यात्रा भी है। हमारी द्विपक्षीय चर्चाओं में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

    प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को नई दिल्ली से तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए। वे 17 नवंबर से 21 नवंबर तक नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी 18 से 19 नवंबर तक होने वाले 19वें जी20 शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील जाएंगे। तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री मोदी गुयाना जाएंगे, जहां वे पांच दशकों में देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में इतिहास रचेंगे। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी गुयाना की संसद को भी संबोधित करेंगे और 185 साल पहले गुयाना में प्रवास करने वाले भारतीय प्रवासियों को श्रद्धांजलि देंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजो-शी मुलाकातः ट्रम्प की वापसी से पहले बाइडेन व जिनपिंग के बीच अमेरिका-चीन संबंधों पर बात
    Next Article पंजाब सीमा से बीएसएफ ने 3 ड्रोन व हेरोइन की खेप पकड़ी
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version