Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»दंगाइयों का समर्थन करने वाली पार्टी है सपा : योगी आदित्यनाथ
    राज्य

    दंगाइयों का समर्थन करने वाली पार्टी है सपा : योगी आदित्यनाथ

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    — जेल में बंद है कानपुर का दंगाई
    कानपुर। उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों ने स्थिति बहुत खराब कर दी थी और सपा सरकार में तो आराजकता चरम पर थी। इसके पीछे कारण यह रहा कि हर दुष्कर्मी, अराजकतत्व व दंगाई को सपा अपने साथ लेकर चलती थी और आज भी दंगाइयों को सपा समर्थन कर रही है। राजू पाल और उमेश पाल के हत्यारों को सपा शरण दे रही थी। यह लोग बाज नहीं आने वाले है, लेकिन भाजपा सरकार में कानपुर का दंगाई (पूर्व विधायक इरफान सोलंकी) जेल में बंद है। यह बातें शनिवार को कानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार सुरेश अवस्थी के पक्ष में जनसभा के दौरान कही।

    सीसामऊ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अबकी बार करो या मरो की स्थिति से लड़ाई लड़ रही है। ऐसे में शनिवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीसामऊ क्षेत्र में जनसभा कर भाजपा उम्मीदवार सुरेश अवस्थी की जीत के लिए जनता से आह्वान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधा, लेकिन सबसे अधिक हमलावर सपा के खिलाफ रहें, क्योंकि यहां पर मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के ही बीच दिख रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा दुष्कर्मी, अराजकतत्व और दंगाइयों को अपने साथ लेकर चलती है। इंडी गठबंधन वालों ने लोकसभा चुनाव के दौरान जनता को गुमराह किया, लेकिन अब जनता असलियत समझ चुकी है। हाल ही में हरियाणा में हमारी सरकार तीसरी बार बनी है, जो इंडी गठबंधन के लिए चेतावनी है। यह लोग जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते है। विगत दिनों ही कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लागू करने के लिए प्रस्ताव पास किया गया, लेकिन इनको बताना चाहता हूं कि अब 370 की वापसी कभी नहीं होगी।

    बाबा साहब के खिलाफ साजिश रच रही कांग्रेस
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एक देश एक संविधान की बात करते थे और उनके खिलाफ कांग्रेस अब साजिश रच रही है। इसीलिए कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लागू करने का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं मोदी सरकार ने 370 हटाकर वहां से आतंकवाद को खत्म कर दिया। सुरक्षा का माहौल देश बना रहा है इस ओर भाजपा काम कर रही है। 500 वर्ष बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या में विराजमान हो गए हैं, जिसको लेकर भी इन्हे बेचैनी है। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी। वहीं झारखंड और महाराष्ट्र में भी एनडीए की सरकार बनेगी।

    जेल में बंद है कानपुर का दंगाई
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा दंगाइयों को गले लगाने वाली पार्टी है और यह लोग उनको निर्दोष मानते हैं। जनता पर सवाल करते हुए कहा कि क्या आपने कभी सोंचा था कि कानपुर का दंगाई जेल में बंद हो सकता है। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री ने सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ था। मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके रामपुर का भी नाम लिया ​और कहा कि वहां का पूर्व मंत्री भी जेल में है। अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी का भी बिना नाम लिए कहा कि प्रयागराज और गाजीपुर के माफिया भी सपा की शरण में थे।

    विकास और विरासत को जोड़ रही भाजपा
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर में मेट्रो कितने शानदार तरीके से चल रही है। मैं अभी हेलीकाप्टर से देखा हूं। हम जनवरी में दूसरे चरण को भी खोलेंगे, तब 50 हजार लोग प्रतिदिन सफर कर सकेंगे। नमामि गंगा योजना के ​तहत एसटीपी बनाए गये और आज गंगा का पानी निर्मल हो रहा है। डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे। मेट्रो सिटी के साथ स्मार्ट सिटी भी कानपुर है। भाजपा विकास और विरासत को जोड़ने जा रही है। हर गरीब को सुरक्षा मेडिकल मिले। बहनों और भाइयों सीसामऊ के पास यह अवसर है जब कानपुर विकास कर रहा है तो सीसामऊ क्यों नहीं।

    एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमारी परम्परा को कलंकित करने का काम करती है। कांग्रेस देश को बांटना चाहती है। सपा बसपा कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे बच्चे हैं। मथुरा वृंदावन के लिए हमें इंतजार क्यों करना पड़ रहा है, काशी के लिए क्यों हमें इंतजार करना पड़ रहा है। हम बंटेगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। सुरेश अवस्थी को हमने अपना प्रत्याशी बनाया है। एक साथ मिलकर और एक कार्यक्रम के तहत अगर हम आगे बढ़ेंगे तो कानपुर के साथ सीसामऊ भी एक साथ विकास करेगा। इसी का आवाहन करने के लिए आया हूं। सभी लोग अपना आशीर्वाद सुरेश अवस्थी को दीजिये।

    cm yogi Yogi Aditya nath
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेलवे द्वारा ट्रेन दुर्घटना की आंतरिक जांच का आदेश
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन ने बाबूलाल मरांडी को घेरा, कहा- पिछड़ों का आरक्षण 27 से घटाकर 14 प्रतिशत किया
    shivam kumar

      Related Posts

      नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार

      April 20, 2026

      छत्तीसगढ़ के सक्ति वेदांता प्लांट हादसा में मौत का आंकड़ा 24 पहुंचा

      April 19, 2026

      तमिलनाडुः कोयंबटूर के वालपाराई में देर रात पर्यटन वैन खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत

      April 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
      • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
      • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
      • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version