Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस के स्टाफ में सबसे ताकतवर होंगी सूसी विल्स
    दुनिया

    डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस के स्टाफ में सबसे ताकतवर होंगी सूसी विल्स

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने अपने चुनाव में फ्लोरिडा की रणनीतिकार सूसी विल्स को व्हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है। वह व्हाइट हाउस की पहली अमेरिकन महिला चीफ ऑफ स्टाफ होंगी। उन्होंने लगभग चार साल तक ट्रंप के चुनाव अभियान की कमान संभाली।

    द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, मंगलवार को चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने सूसी के रूप में व्हाइट हाउस में पहली नियुक्ति की है। 67 वर्षीय सूसी विल्स उनके परिवार के बेहद करीब हैं। विल्स ने ट्रंप को अराजक प्रबंधन शैली से उबारा है। वह 2016 और 2020 में भी ट्रंप के राजनीतिक अभियान से जुड़ी रही हैं। साथ ही मुकदमों से निपटने में भी ट्रंप की मदद की है। ट्रंप ने उनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा, “सूसी सख्त, स्मार्ट, नवोन्मेषी हैं और सार्वभौमिक रूप से प्रशंसित और सम्मानित हैं। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह हमारे देश को गौरवान्वित करेंगी।”

    सूसी के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, ट्रंप के दो बड़े बेटों डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर और एरिक से घनिष्ठ संबंध हैं। सूसी विल्स के पिता पैट समरॉल दिग्गज फुटबॉलर रहे हैं। फ्लोरिडा के पूर्व गवर्नर जेब बुश ने ट्रंप के इस फैसले की प्रशंसा की है। सूसी विल्स ने फ्लोरिडा स्थित लॉबिंग फर्म बैलार्ड पार्टनर्स और फिर मर्करी पब्लिक अफेयर्स के लिए भी काम किया है।

    सूसी विल्स की व्हाइट हाउस में अहम भूमिका होगी। विल्स रिपब्लिकन पार्टी की कार्यकर्ता हैं। अब वह व्हाइट हाउस के कर्मचारियों का प्रबंधन करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम तय करेंगी। फ्लोरिडा स्थित रिपब्लिकन सलाहकार डेविड जॉनसन ने कहा, “सूसी एक मजबूत महिला और एक सच्ची नेता हैं, जिनके पास काम करने का सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है।” सूसी विल्स ने रोनाल्ड रीगन के 1980 के राष्ट्रपति अभियान पर भी काम किया है। उन्होंने फ्लोरिडा के रिपब्लिकन गवर्नर रॉन डेसेंटिस को 2018 में चुनाव जीतने में भी मदद कर चुकी हैं।

    चुनाव के दौरान विल्स ने ट्रंप को अपनी रणनीति से भटकने नहीं दिया। यही वजह है कि ट्रंप ने दूसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मीडिया में लीक होने वाली सूचनाओं को भी कम करने में विल्स ने अहम भूमिका निभाई। लैटिनो और अश्वेत मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की खातिर विल्स ने एक खास रणनीति बनाई। यह रणनीति सफल रही। ट्रंप की जीत में इन मतदाताओं की भूमिका निर्णायक रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article1,800 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में 3,000 रुपये की कमजोरी
    Next Article नेपाल-भारत के बीच दो नई ट्रांसमिशन लाइन पर सैद्धांतिक सहमति 
    shivam kumar

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला

      May 18, 2025

      चीन की विमान कंपनियों ने नेपाल का कानून मानने से क्या इनकार, सरकार को नहीं देतीं टैक्स

      May 18, 2025

      अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version