Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, February 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»सब्सक्रिप्शन के लिए खुला स्विगी का आईपीओ, एंकर इनवेस्टर्स से मिले 5,085 करोड़ रुपये
    बिजनेस

    सब्सक्रिप्शन के लिए खुला स्विगी का आईपीओ, एंकर इनवेस्टर्स से मिले 5,085 करोड़ रुपये

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – ग्रे मार्केट में स्विगी के आईपीओ को फीका रिस्पॉन्स
    – 12 रुपये प्रीमियम पर हो रही है ग्रे मार्केट में ट्रेडिंग
    नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी स्विगी का 11,327.43 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इस आईपीओ में 8 नवंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने के पहले कल 5 नवंबर को स्विगी का एंकर बुक ओपन हुआ था, जिसमें कंपनी ने 151 एंकर इन्वेस्टर्स से 5,085.02 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटा ली है।

    स्विगी का आईपीओ इस साल का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ है। इसके पहले हुंडई मोटर ने 27,870 करोड़ रुपये का आईपीओ लाकर घरेलू शेयर बाजार के इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च करने का रिकॉर्ड बनाया था। स्विगी के आईपीओ की लॉन्चिंग के साथ ही ग्रे मार्केट में भी इसका सौदा शुरू हो गया है। आज ग्रे मार्केट में आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 390 रुपये पर 12 रुपये यानी 3.08 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ इसकी बोली लगाई जा रही है।

    इसके पहले कल स्विगी का एंकर बुक ओपन हुआ था, जिसके जरिए कंपनी ने 151 एंकर इन्वेस्टर्स ने 50,85,02,32,290 रुपये जुटा लिए हैं। एंकर इन्वेस्टर्स को कुल 13,03,85,211 शेयर 390 रुपये के भाव पर जारी किए गए हैं। एंकर इन्वेस्टर्स को जारी किए गए शेयरों में से 40.65 प्रतिशत शेयर 19 डोमेस्टिक म्युचुअल फंड्स की 69 स्कीमों के लिए जारी किए गए हैं।

    आज सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होने के बाद निवेशक 8 नवंबर तक इस आईपीओ में आवेदन कर सकते हैं। 11,327.43 करोड़ के इस आईपीओ के लिए 371 से 390 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 38 शेयर का है। इस आईपीओ में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व किया गया है, जबकि 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए और 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व है। इस आईपीओ में कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर 25 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। 11 नवंबर को कंपनी के शेयर निवेशकों को अलॉट कर दिए जाएंगे, जबकि 13 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग होगी।

    आईपीओ के तहत 4,499 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जा रहे हैं, जबकि 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 17,50,87,863 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री की जाएगी। कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार नए शेयर की बिक्री से जुटाए जाने वाले पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपनी सब्सिडियरी स्कूट्सी का कर्ज कम करने, अपने डार्क स्टोर नेटवर्क का विस्तार करने, ब्रांड मार्केटिंग और बिजनेस प्रमोशन करने तथा आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी। वहीं ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाए जाने वाले पैसे शेयर बेचने वाले पुराने शेयर होल्डर्स को मिलेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्रिप्टो करेंसी मार्केट के लिए डोनाल्ड ट्रंप बन रहे हैं ट्रंप कार्ड, चुनाव के रुझान से रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा बिटकॉइन
    Next Article रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला पोस्टर जारी, दाे पार्ट में रिलीज हाेगी फिल्म
    shivam kumar

      Related Posts

      सोना हुआ और भी ‘महंगा’: 1.54 लाख के पार पहुंची 24 कैरेट की कीमत, चांदी में हल्की सुस्ती

      February 4, 2026

      शेयर बाजार में ‘रिकवरी’ का दौर: गिरावट के साथ खुलकर संभले सेंसेक्स-निफ्टी, एनर्जी शेयरों में उछाल

      February 4, 2026

      वैश्विक बाजारों में मंदी का रुख, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार, निफ्टी और निक्केई में गिरावट

      February 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, भैरवी-अमानत ने दर्ज की जीत
      • बिहार बजट: सरकार की प्राथमिकताएं जनता के हितों से दूर: जन सुराज
      • मिथिला की कला-संस्कृति को मिलेगी वैश्विक पहचान, अयोध्या में बनेगी ‘वैदेही आर्ट गैलरी’
      • संसद परिसर में राहुल गांधी–रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक
      • मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, खेमचंद सिंह के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version