Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»सोना-चांदी में तेजी जारी रहने का अनुमान, अगली दिवाली तक मिल सकता है शानदार रिटर्न
    बिजनेस

    सोना-चांदी में तेजी जारी रहने का अनुमान, अगली दिवाली तक मिल सकता है शानदार रिटर्न

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। जियो पॉलिटिकल टेंशन और ग्लोबल इकोनॉमी में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण गोल्ड मार्केट में लगातार तेजी बनी हुई है।दिवाली को आमतौर पर हिंदू कारोबारी कैलेंडर की शुरुआत माना जाता है। पिछली दिवाली से लेकर इस दिवाली तक सोने की कीमत में करीब 31 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। माना जा रहा है कि अगले साल यानी 2025 की दिवाली तक सोने की कीमत में 18 से 22 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। इसी तरह चांदी की कीमत भी 30 प्रतिशत तक उछल सकती है।

    सोने की कीमत में आई तेजी की सबसे बड़ी वजह जियो पॉलिटिकल टेंशन को माना जा रहा है। इसके साथ ही कई देशों के केंद्रीय बैंकों की ओर से ब्याज दरों में कमी करने, ग्लोबल इकॉनमी में उतार-चढ़ाव होने और दुनिया के ज्यादातर स्टॉक मार्केट में गिरावट आने के कारण भी वैश्विक स्तर पर सोने को सपोर्ट मिला है।जानकारों का कहना है कि सोना और चांदी को परंपरागत रूप से इन्वेस्टमेंट का सेफ इंस्ट्रूमेंट माना जाता है। इसीलिए कभी भी तनाव होने या वैश्विक अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव होने पर सोने में निवेश बढ़ जाता है। पिछली दिवाली से लेकर इस दिवाली के बीच भी दुनिया भर में तनाव की स्थिति बनी रही।

    रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के अलावा इजरायल और हमास तथा हिज्बुल्लाह के बीच शुरू हुए संघर्ष ने जियो पोलिटिकल टेंशन को काफी बढ़ा दिया। अब इस जंग में ईरान के भी शामिल हो जाने की वजह से तनाव और बढ़ गया है, जिसके कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इसी दौरान दुनिया के कई देशों ने ब्याज दरों में कटौती भी की है, जिससे मार्केट की लिक्विडिटी पहले की तुलना में बढ़ गई है। यही वजह है कि निवेशक सेफ इन्वेस्टमेंट के रूप में सोना और चांदी में जमकर निवेश कर रहे हैं।

    बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहता है कि 2023 की दिवाली से लेकर 2024 की दिवाली के दौरान सोने ने निवेशकों को शेयर मार्केट के एवरेज रिटर्न से ज्यादा रिटर्न दिया है। पिछली दिवाली से लेकर इस दिवाली तक शेयर बाजार का रिटर्न 24.92 प्रतिशत रहा है, जबकि सोने के मामले में रिटर्न 31.69 प्रतिशत रहा है। ये ट्रेंड 2025 की दिवाली तक जारी रह सकता है, क्योंकि सोने के लिए आउटलुक लगातार पॉजिटिव बना हुआ है।

    ऐसी स्थिति में मार्केट एक्सपर्ट्स सोने की कीमत में कम से कम 10 प्रतिशत तक की तेजी का अनुमान लगा रहे हैं। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि अगर केंद्र सरकार द्वारा सोने की इंपोर्ट ड्यूटी में की गई कटौती का असर बना रहा, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार से इसकी लिवाली और बढ़ेगी, जिसके कारण सोने की कीमत 15 से 18 प्रतिशत तक भी तेज हो सकती है। इसके अलावा अगर भारतीय रिजर्व बैंक ने दिसंबर में या फिर फरवरी में ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला लिया, तो इससे भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिलेगा। सोने की तरह ही चांदी में भी लगातार तेजी जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

    जुनेजा सिक्योरिटीज एंड फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ विकास जुनेजा का कहना है कि पिछली दिवाली से लेकर इस दिवाली के बीच चांदी की कीमत में लगभग 40 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई है। सेफ इन्वेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट के तौर पर चांदी को भी निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया है। इसके साथ ही इंडस्ट्रियल सेक्टर में चांदी की मांग बढ़ जाने के कारण भी इसकी कीमत को सपोर्ट मिला है। विकास जुनेजा का कहना है कि अगर वैश्विक हालात में बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ और इंडस्ट्रियल सेक्टर में चांदी की मांग बनी रही तो अगली दिवाली तक इसकी कीमत में 30 प्रतिशत तक की तेजी देखी जा सकती है।

    हालांकि, मयंक मोहन और विकास जुनेजा दोनों एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि सोना और चांदी की कीमत के बारे में जो भी अनुमान लगाया जा रहा है, वो मौजूदा वैश्विक और घरेलू परिस्थितियों के आधार पर लगाया जा रहा है। वैश्विक या घरेलू माहौल में होने वाला कोई भी बड़ा परिवर्तन हर अनुमान को ध्वस्त कर सकता है। इसलिए निवेशकों को खासकर छोटे और खुदरा निवेशकों को बाजार में पैसा लगाने के पहले हर स्थिति का ठीक से अध्ययन जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही अपने निवेश सलाहकार से भी विचार विमर्श करने के बाद ही निवेशकों को अपनी निवेश योजना को अंतिम रूप देना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकारी ई-मार्केटप्लेस ने जीईएम पोर्टल पर 170 नई बीज श्रेणियां लॉन्च कीं 
    Next Article मादक पदार्थ ब्राउन सुगर के साथ ड्रग्स कारोबारी गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली गिरावट

      April 17, 2026

      शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

      April 17, 2026

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में कमजोरी का रुख

      April 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version