Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»यह चुनाव झारखंड की अस्मिता बचाने की है : चंपाई सोरेन
    Top Story

    यह चुनाव झारखंड की अस्मिता बचाने की है : चंपाई सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 15, 2024Updated:November 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के पक्ष में वोट का किया अपील
    दुमका। जिले के जामा प्रखंड स्थित बेलकुपी हेलीकॉप्टर मैदान में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य में साढ़े 4 साल में हेमंत सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार चार हुआ। बहुत बार बताया, रोकने का प्रयास किया। लेकिन किसी ने मेरी बातों को नहीं सुना। वह भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के पक्ष में जनसर्मथन का अपील करते हुए कही। उन्होंने घुसपैठ का मुद्दा बताते हुए कहा कि वीर सिदो-कान्हू की पावन धरती में आदिवासियों की आबादी घटती जा रही है। झारखंड के बेटी-बहु और झारखंड के आदिवासी-मूलवासी की अस्मिता लूटी जा रही। अब झारखंड की अस्मिता बचाना है। इंडी गठबंधन घुसपैठी पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। गलती से ही सही कांग्रेस के प्रभारी ने घुसपैठ को स्वीकारा है।

    उन्होंने कहा कि आदिवासी-मूलवासी को अंग्रेज नहीं समाप्त कर सका। अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया, लेकिन सिदो कान्हू ने सिर नहीं झुकाया। इसके बाद अंग्रेजों को भी सीएनटी-एसपीटी कानून लागू करना पड़ा। लेकिन अब दुर्भाग्य की बात है कि झारखंड और देश में घुसपैठियों बढ़ा है। राज्य के बहू-बेटी पर अत्याचार बढ़ा है। घुसपैठी संतालो की जमीन बहु-बेटियों को बहला-फुसला कर जमीन छीन रहे है। संतालों के जमीन में कब्रिस्तान बने है। हेमंत सरकार में सिर्फ भष्ट्राचार हुआ, उन्हें 5 माह काम करने का मौका मिला। वहीं साढ़े 4 साल भारी पर पड़ गया। पांच माह से वृद्धा पेंशन सहित सरकार के कार्यो का रूटीन बना दिया।

    उन्होंने कहा कि सहायक शिक्षक के रूप में 26 हजार का बहाली करना तय किया, लेकिन हमारे हटते ही बहाली की प्रक्रिया बंद कर दिया। सड़क पर बेरोजगारों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा हैं। मईया सम्मान योजना भी मेरा ही लाया हुआ है। हमारे हटते ही आधा लोगों को मईया सम्मान योजना का लाभ दिया, आधे को नहीं दिया। चंपाई सोरेन ने कहा कि सरकार बनते ही 2500 रूपया वृद्धा पेशन, विधवा, दिव्यांग एवं 2100 रूपये गोगो दीदी योजना के तहत लोगों को सम्मानित राशि दिया जायेगा।

    उन्होंने कहा कि उत्पाद विभाग पुलिस बहाली में दर्जनों युवको की मौत हो गई। लेकिन सरकार की आंखें मूंदे रही। सरकार चाहती तो नियम में थोड़ी शिथिलता लाते हुए युवाओं की बहाली में छूट दे सकती थी। लेकिन ऐसा कुद नहीं किया, आदिवासी-गरीब, मजदूर के बेटे को मरने पर छोड़ दिया। उन्होंने आदिवासी-मूलवासी के अस्तित्व को बचाने का अपील करते हुए कहा कि झारखंड खनिज संपदा भरा है। लूट-खसोट से बचना है, तो भाजपा की सरकार लानी होगी। हेमंत सोरेन साढ़े चार साल में छाती ठोकर एक भी बड़ा काम नहीं बता सकता है। जिसे वह किया हो। लेकिन हम 5 माह में आईना के तरह साफ कर दिया की काम कैसे होता है। भाजपा ही घुसपैठ का विरोध कर सकती है। सरकार बनते ही सब घुसपैठ को चुन चुन कर निकाल देंगे। उन्होंने कहा कि हमने झारखंड आंदोलन किया था, इसी लिए हमें आदिवासी मूलवासी बेटी बहु की चिंता हैं। बरहेट विधानसभा में आदिवासी-मूलवासी की जनसंख्या नग्न बची है। शहीद स्थली भोगनाड़ीह में शहीद सिदो कान्हू के वंशंज रामेश्वर मुर्मू का हत्या कर दिया, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला।

    उन्होंने लोगों को भाजपा पर विशवास जताने का अपील करते हुए कहा कि कभी भी कांग्रेस झारखंड के भला नहीं किया हैं। झामुमो पार्टी आदिवासी मूलवासी की रक्षा की बात करती थी। लेकिन अब झामुमो बदल गया है। उन्होंने झारखंड अलग आंदोलन को याद करते हुए कहा कि हमनें संघर्ष किया, तो हमारे साथ लाखों लोग जुड़ते चले गये।

    इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने कहा कि मैं विनती करने आया हूं। दो बार आपलोगों ने मेरा साथ दिया, लेकिन कुछ वोटों से पिछड़ गया। भाजपा प्रत्याशी मुर्मू ने झामुमो प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी का नाम लेते हुए कहा कि लुईस मरांडी यहां इस लिए आयी है उनके पास पैसा है, मेरे पास खपड़ैल मकान है। उनके पेट्रोल पंप, खदान और आलीशान मकान है। मेरे पास पैसा नहीं है, लेकिन एक बात आपको बता दूं कि मैं गरीब हूँ, लेकिन कमजोर कतई नहीं हूं। आप सब कार्यकर्ता मेरे साथ हैं, तो यहीं हमारी पूंजी हैं। अंत में भावुक चेहरे से झोली फैला कर रोते हुए निवेदन किया कि तीसरी बार आपके सामने भाजपा प्रत्याशी के रूप में खड़ा हूं। इस बार आप जीताकर विधानसभा भेजे, हम आपलोगों के बीच रह कर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा नेता के शिक्षण संस्थानों पर रांची पुलिस की छापेमारी 
    Next Article अमित शाह आज दिल्ली में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

      June 3, 2025

      कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

      June 3, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version