Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हेमंत राज में भ्रष्टाचारी मालामाल और जनता बदहाल : सुदेश महतो
    Jharkhand Top News

    हेमंत राज में भ्रष्टाचारी मालामाल और जनता बदहाल : सुदेश महतो

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 16, 2024Updated:November 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मांडू को नाम वाला नहीं काम वाला जनप्रतिनिधि चाहिए
    -अफसर राज को समाप्त कर जनता का राज करेंगे स्थापित
    -मांडू में जन आशीर्वाद सभा और गोमिया में पदयात्रा आयोजित
    रांची/मांडू। सरकार को राज्य के विकास से कोई लेना देना नहीं है। इन्होंने पांच साल में राज्य के भविष्य को बर्बाद कर दिया है। बालू, पत्थर, कोयला, जमीन लूट इनकी प्राथमिकता रही है। हेमंत राज में भ्रष्टाचारी मालामाल और जनता बदहाल है। सरकार ने युवाओं के सपनों को बेचने का काम किया है। इनकी कुव्यवस्था ने हमारे कई नौजवानों की जान ले ली सरकार ने अपनी गलती सुधारने के बजाय उस पर सिर्फ राजनीति की है।

    उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने मांडू विधानसभा अंतर्गत बलसगरा और चुरचू में आयोजित जन आशीर्वाद सभा में कही। इसके बाद वे गोमिया विधानसभा अंतर्गत चतरोचट्टी में आयोजित पदयात्रा में शामिल हुए।

    मांडू को नाम वाला नहीं काम वाला जनप्रतिनिधि चाहिए
    सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। लोगों को अपनी छोटी से छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए दलालों का सहारा लेना पड़ रहा है। अफसर राज को समाप्त कर जनता का राज स्थापित करने की हमारी तैयारी है। मांडू को नाम वाला नहीं काम वाला जनप्रतिनिधि चाहिए। निर्मल महतो ने बिना किसी पद पर रहते हुए जनता की निरंतर सेवा की है उनके हर सुख दु:ख में उनके साथ खड़े रहे हैं। जनता से सेवा कराने नहीं हम जनता की सेवा करने आये हैं। मांडू विधानसभा की जनता इस बार एनडीए को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने को तैयार है।

    मौके पर एनडीए उम्मीदवार निर्मल महतो (तिवारी महतो) ने कहा कि जनता ने एक परिवार पर लगातार विश्वास किया लेकिन उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। जनता आज भी सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही है। जनता की सभी समस्याओं का निराकरण हमारी प्राथमिकता है। जनता का आशीर्वाद मिलते ही विकास के कई कार्य किये जायेंगे। हमारा संकल्प मांडू में मेडिकल तथा पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना के साथ ही क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाना है। साथ ही लोगों की वर्षों की मांग और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए डाड़ी प्रखंड को रामगढ़ जिला में शामिल किया जायेगा।

    गोमिया विधानसभा अंतर्गत चतरोचट्टी में आयोजित पदयात्रा में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोमिया ने लंबोदर महतो को सेवा का अवसर दिया उन्होंने अपने काम के बल पर क्षेत्र की तस्वीर को बदल दिया है। जितना विकास 50 वर्षों में नहीं हुआ उतना काम इन्होंने अपने 5 वर्षों के कार्यकाल में करके दिखाया है। जनता फिर से इनके काम के आधार पर अपना आशीर्वाद देगी। जनता को एनडीए से उम्मीद है। उनकी उम्मीदों पर हम खरा उतरेंगे। 23 नवंबर का सूर्योदय राज्य में एनडीए की सरकार लाने वाला है। राज्य को फिर से विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए सकारात्मक बदलाव लाये जायेंगे।
    मौके पर एनडीए उम्मीदवार लंबोदर महतो ने कहा कि पदयात्रा में हजारों की संख्या में शामिल हुए लोगों के प्यार ने बतला दिया है कि गोमिया की जनता का भरोसा एनडीए के साथ है। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के हर गांव-हर कस्बे में जनता का स्नेह प्राप्त हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत ने दिल्ली के एक चौक का नाम बिरसा मुंडा के नाम पर रखने पर जताई आपत्ति
    Next Article झारखंड चुनाव राज्य की संस्कृति, अस्मिता को बचाने की लड़ाई : हिमंता
    shivam kumar

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version