Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विभावि का 28वां युवा महोत्सव 18 से 20 दिसंबर तक आयोजित 
    Top Story

    विभावि का 28वां युवा महोत्सव 18 से 20 दिसंबर तक आयोजित 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 28, 2024Updated:November 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय का 28 वे अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव, झूमर का आयोजन चतरा कॉलेज चतरा की मेजबानी में आगामी 18 से 20 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। स्वामी विवेकानंद सभागार के बैठक कक्ष में गुरुवार को आयोजित विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कला एवं संस्कृति परिषद की वार्षिक बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ) पवन कुमार पोद्दार ने किया।

    उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभागियों का चयन करके युवा महोत्सव में भाग लेना सुनिश्चित करें। ऐसे महोत्सव के सफल आयोजन के लिए प्रायोजकों से सहयोग लेने पर भी विचार किया जाए। प्रत्येक प्रतिभागी से अंडरटेकिंग लेने के बाद ही उसे दल में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि हर हालत में निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए तथा एआईयू के निर्देशों का पालन किया जाए।

    बैठक में सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायअध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ) मिथिलेश कुमार सिंह ने पिछले एक वर्ष की गतिविधियों का प्रतिवेदन पाठ किया। सदन ने इसे सर्व समिति से अनुमोदित किया। इसके बाद 2024 में विभावि अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव के आयोजन, पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव तथा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में विनोबा भावे विश्वविद्यालय की प्रतिभागिता को स्वीकृति प्रदान की गई।

    यह भी तय हुआ कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को युवा महोत्सव में सहभागिता के अवसर प्रदान करने के लिए 15 से 21 दिसंबर के परीक्षा कार्यक्रम में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। चत्रा महाविद्यालय को निर्देश दिया गया की शोभायात्रा के समय एक सुसज्जित घोष दल की भी व्यवस्था करेंगे। युवा महोत्सव के लिए निर्णायक मंडल तथा निर्वाचक मंडल को अंतिम रूप देने का दायित्व विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायअध्यक्ष के साथ-साथ मेजबान चत्रा महाविद्यालय, चत्रा के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार झा तथा स्नातकोत्तर कला एवं संस्कृति समिति के उपाध्यक्ष डॉ जॉनी रुफिना तिर्की को दिया गया।

    निर्वाचक मंडली के सदस्य पूरे तीन दिन तक युवा महोत्सव में उपस्थित रहकर अपने-अपने क्षेत्र के विधाओं के प्रतिभागियों की प्रतिभा का परीक्षण करेंगे। युवा महोत्सव एवं अन्य कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के सफल संचालन के लिए खेल निदेशक के तर्ज पर डॉ जॉनी रुफिना तिर्की को कोऑर्डिनेटर, कला एवं संस्कृति के रूप में मनोनीत करने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। पिछले वर्ष के बजट मे सात प्रतिशत की वृद्धि कर इस वर्ष के बजट को प्रस्तावित किया गया।

    सदन से प्राप्त सुझाव के आधार पर 36 लाख रुपये के प्रस्तावित बजट को अनुमोदित कर वित्त समिति के पास भेजने का प्रस्ताव लिया गया। तय हुआ की निर्णायक मंडल तथा निर्वाचक मंडल के सदस्यों के यात्रा भत्ता, ठहराव भत्ता के साथ-साथ उन्हें मानदेय दिया जाएगा। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में चयनित विद्यार्थियों को ब्लेजर दिए जाने का प्रावधान बजट में सम्मिलित किया गया।

    साथ ही राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देने का प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने वाले दल के लिए एसी तृतीय श्रेणी मे यात्रा करने की सुविधा को भी स्वीकृति प्रदान की गई। डॉ जॉनी रूफीना तिर्की ने कार्यवाही का मदवार संचालन किया। बैठक में विश्वविद्यालय के पदाधिकारीगण, महाविद्यालय के प्राचार्यगण एवं आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमनोज झा हत्या मामले में सोनू उर्फ अहमद की जमानत याचिका हाइकोर्ट ने की खारिज
    Next Article शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन ने की दिल की बात, कहा-संघर्ष जारी रहेगा
    shivam kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version