Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जनता ने जो फैसला दिया है, हम उसका स्वागत करते हैं: रवींद्र राय
    Top Story

    जनता ने जो फैसला दिया है, हम उसका स्वागत करते हैं: रवींद्र राय

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 23, 2024Updated:November 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने 23 नवंबर को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम अपने वादों के साथ जनता के बीच गये। जनता ने जो फैसला दिया है, हम उसका स्वागत करते हैं। हेमंत सोरेन जी को बधाई देते हैं, जो इंडी गठबंधन का नेतृत्व करने वाले नेता हैं। उनको जनता का समर्थन मिला है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई। इस उम्मीद के साथ कि जनता से उन्होंने जो वायदे किये हैं, 2019 की तरह भूला नहीं देंगे। इस बार जो वादा किये हैं, उसे पूरा करेंगे। जनता ने भाजपा को एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी है। झारखंड के हर विधानसभा क्षेत्र में जनता का जो सहयोग मिला, इसके लिए मैं जनता को नमन करता हूं। उनका आदेश स्वीकार करता हूं।

    झारखंड के हितों की रक्षा के लिए सकारात्मक सहयोग भी करेंगे
    राय ने कहा कि इस बात को फिर से दोहराना चाहूंगा कि लोकतंत्र में जो विपक्ष की सशक्त भूमिका मिली है, उसे निभायेंगे। झारखंड के हितों की रक्षा के लिए सकारात्मक सहयोग भी करेंगे। जरूरत पड़ी तो संघर्ष भी करेंगे। इसी चुनाव के साथ महाराष्ट्र में भी चुनाव संपन्न हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महायुति के रूप में चुनाव लड़ा था। 288 विधानसभा सीट में अप्रत्याशित बढ़त के साथ वहां की जनता ने भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन का सहयोग किया है। सरकार बनाने का मौका दिया है। महाराष्ट्र की जनता का अपनी तरफ से अभिनंदन करता हूं। महाराष्ट्र की जीत पर हमें खुशी है।

    चुनाव परिणाम की समीक्षा करेंगे
    डॉ राय ने कहा कि झारखंड के जो परिणाम हैं, उसकी हम समीक्षा करेंगे, चिंतन करेंगे, मंथन करेंगे। फिर भी दोहरायेंगे कि झारखंड को हमने बनाया है, तो झारखंड के हितों की रक्षा करने के लिए विपक्ष के रूप में भाजपा की जो भूमिका होगी, उसे सशक्त तौर पर निभायेंगे। जनता के साथ कोई खिलवाड़ ना हो, उनके अधिकार का हनन न हो, इस पर हमारी निगाहें रहेगी। हम सचेत रहेंगे। इस बात की थोड़ी जरूरत फिक्र है कि जो इंडी गठबंधन के नेता हैं, वे कहीं इवीएम पर सवाल ना उठायें, क्योंकि महाराष्ट्र में वे इवीएम पर प्रश्न चिह्ल लगा रहे हैं कि इवीएम के कारण भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी जीती है। संभव है कि यहां भी इवीएम पर सवाल उठायें। अगर उठाते हैं तो उसका स्वागत है। चुनाव में लोकतंत्र की जीत हुई है। लोकतंत्र के फैसला का हम स्वागत करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड विस चुनाव में हाई प्रोफाइल सीटों पर दिग्गज नेताओं ने मारी बाजी
    Next Article लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि : बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version