Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सरना धर्म कोड मोदी की गारंटी क्यों नहीं है : सुप्रियो
    झारखंड

    सरना धर्म कोड मोदी की गारंटी क्यों नहीं है : सुप्रियो

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीजेपी को परिवारवाद पर बोलने का अधिकार नहीं
    झूठ का पुलिंदा है भाजपा का संकल्प पत्र
    रांची। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जेएमएम पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि मोदी ने परिवारवाद को झारखंड का दुश्मन बताया है। इस पर सुप्रियो ने तंज कसते हुए कहा कम से कम बीजेपी को परिवारवाद पर बोलने का अधिकार नहीं है। कहा कि इसी चुनाव में उनकी पार्टी ने बाप और बेटे दोनों को टिकट दिया है। एक पूर्व मंत्री की पत्नी को टिकट दिया है। एक और पूर्व सीएम की बहू को टिकट दिया है। कहा कि एक सजायाफ्ता पूर्व सीएम की पत्नी को भी बीजेपी ने टिकट दिया है। ये पूर्व सीएम भी बीजेपी के नेता हैं। हालांकि इस बीच उन्होंने मधु कोड़ा का नाम नहीं लिया। कहा कि ये सूची लंबी है। जेएमएम नेता ने कहा, इसी तरह बीजेपी के अमित शाह भी संकल्प पत्र जारी कर के गये हैं। ये झूठ का पुलिंदा है। कहा कि सच मायनों में पीएम मोदी के पास झारखंड में बोलने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है।

    सुप्रियो ने आगे कहा कि जेएमएम की सरकार ने हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव कैबिनेट में पास कराया और मोदी कहते हैं ये मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी सरना धर्म कोड क्यों नहीं है।

    सुप्रियो ने डबल इंजन की सरकार पर तंज करते हुए कहा कि 2019 तक राज्य में डबल इंजन की सरकार थी। कहा कि इस डबल इंजन की सरकार में क्या हुआ। कितने उद्योग यहां लगे और कितने बंद हो गये। उन्होंने पीएम मोदी से कहा इस तरह देश नहीं चल सकता। कहा कि पीएम मोदी एक ही बात बोलते रहे हैं कि झारखंड का अपमान हो रहा है। लेकिन बीजेपी की वजह से तो देश का अपमान हो रहा है।

    सुप्रियो ने आगे कहा, मोदी ने बताया कि 2014 के पहले विदेशी भारतीयों को खुद को भारतीय कहने में शर्म आती थी। लेकिन सच्चाई ये है कि 2014 के बाद से अब तक 2 लाख 20 हजार भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी है। इन सभी लोगों ने विदेश में रहना पसंद किया। कहा कि ये रिपोर्ट आपके विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय की है। संसद में भी ये रिपोर्ट मौजूद है। कहा कि संसद में गढ़वा जैसा झूठ नहीं बोला जा सकता। चाइबासा जैसा झूठ नहीं बोला जा सकता।
    जेएमएम ने आगे कहा, पीएम ने कहा यहां सड़कें बनेंगी। उद्योग लगेंगे। कहा जब डबल इंजन की सरकार थी, तो ये सब क्यों नहीं हुआ। कहा, झारखंड मोमेंटम कार्यक्रम हुआ। लेकिन परिणाम क्या है। पावरोटी बेचने वाले को 5 एकड़ जमीन दे दी गयी। कहा कि उस समय एक टर्म आया था, अर्थ ब्रेकिंग सेरेमनी। यानी पृथ्वी को तोड़कर कुछ उपर आ गया।

    सुप्रियो ने आगे कहा कि इसी तरह पीएम मोदी ने एक और झूठ बोला। कहा कि हरियाणा में सरकार बनते ही एक लाख नौकरी दे दी। वो भी बिना पर्ची और खर्ची के। कहा पीएम का भाषण सुनकर हरियाणा से एक व्यक्ति ने उनको फोन किया और पीएम मोदी से पूछने को कहा कि हरियाणा में किसे नौकरी मिल गयी है। कहा कि हरियाणा में विज्ञापन तक नहीं निकला है तो फिर पर्चा कहां से आ गया। कहा कि चाइबासा में पीएम मोदी के पहुंचने के पहले ही लोग सभा स्थल से चले गये। कहा लोगों को ढोकर सभा में लाया गया था। देर होने पर लोगों ने सोचा वोट तो देना नहीं है भाषण क्यों सुनें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में सुशासन का कमल खिलना तय : शिवराज 
    Next Article मुख्यमंत्री ने जेपी सेतु-दीघा गंगा घाट का किया निरीक्षण, छठ महापर्व की तैयारियों का लिया जायजा
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया

      August 2, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 44 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      August 2, 2025

      झारखंड में इस माह भी होगी अच्छी बारिश

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र के पुणे जिले के यवत में हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू, आगजनी में शामिल 15 गिरफ्तार
      • पटना पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज, बोले- बिहार आकर ऊर्जा से भर जाता हूं
      • कुलगाम के अखल के जंगलों में मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी
      • प्रधानमंत्री आज वाराणसी दौरे पर देंगे 2183 करोड़ की सौगात, किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे
      • भारत के सहयोग से नेपाल में पेट्रोलियम पाइपलाइन विस्तार का काम शुरू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version