Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»ईश्वर भक्ति के बिना जीवन का उद्धार संभव नहीं: स्वामी डॉ आशुतोष
    राज्य

    ईश्वर भक्ति के बिना जीवन का उद्धार संभव नहीं: स्वामी डॉ आशुतोष

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नवादा। संतमत के प्रणेता 108 श्री महर्षि मेंही जी महाराज के पट शिष्य गुरु स्नेही स्वामी आशुतोष जी महाराज ने कहा कि गुरु कृपा से ही जीवन का उद्धार संभव है। लेकिन यह साधना मानव शरीर के अलावा दूसरे जीवों से संभव नहीं हो सकता। उन्होंने ईश्वर स्वरूप का वर्णन करते हुए साधना की विधि भी बताई।

    ईश्वर की प्राप्ति केवल मानव ही दृढ़ ध्यानाभ्यास को अपनाकर कर सकता है। वे शनिवार को नवादा सदर प्रखंड के निकट सत्संगी कृष्ण कुमार वर्मा के आवासीय परिसर में आयोजित संतमत सत्संग में प्रवचन कर रहे थे ।

    स्वामी आशुतोष जी ने कहा कि जन्म -मरण के बंधन में बंधे रहना मानव ही नहीं बल्कि सभी जीवों के दुख का सबसे बड़ा कारण है ।जब तक जीव ईश्वर को पा नहीं लेगा ।तब तक वह दुखों से नहीं छूट सकता। उन्होंने ईश्वर स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा कि ईश्वर कण-कण में विद्यमान है ।इसीलिए संसार की सारी वस्तुएं ईश्वर में समाई हुई है ।

    उन्होंने कहा कि ध्यान भजन नहीं करने वाला मानव सदा 84 लाख योनियों में भटक कर दुख पाता है। दुखों से छूटने का सबसे बड़ा माध्यम सच्चे संत सद्गुरु से युक्ति जानकर जतन करने से ही दुखों से छूटना संभव है। उन्होंने कहा कि 84 लाख योनियों के जीवों में केवल मानव को ही ईश्वर पाने का अवसर मिल सकता है ।मानव खुद ही बाहर कहीं भी नहीं ,इसी शरीर में ध्यानाभ्यास कर ईश्वर को पा सकता है ।मानव शरीर के आत्म तत्व ही ईश्वर तत्व है ।जो ध्यान -भजन के माध्यम से कड़ी साधना की सफलता के बल ईश्वर में मिल जाते हैं ।ऐसा होने से ही इंसान दुखों से छूट जाता है।

    उन्होंने कहा कि जन्म मरण सब दुख दूजा है नहीं जग में कोई ,इनके निवारण के लिए गुरु भक्ति करनी चाहिए ।उन्होंने कहा कि सच्चे संत सद्गुरु ही ईश्वर तक पहुंचने के रास्ते बताते हैं ।भजन भेद के माध्यम से मनुष्य गुरु के रास्ते पर चलकर ईश्वर को पा सकता है। जब कोई भी मानव ईश्वर को पा लेगा ,तो निश्चित तौर पर सदा – सदा के लिए वह दुखों से छूट जाएगा ।लेकिन जब तक वह दुनिया की माया में भटकता रहेगा, सदा दुखों को पता रहेगा ।उन्होंने कहा कि संसार की बाहरी तत्व केवल माया है ।अगर सत्य है तो केवल ईश्वर ही है।वही सत्य का स्वरूप हर इंसान का आत्म तत्व है।

    उन्होंने कहा कि जीवन में खाने -पीने के लिए आत्मनिर्भर बनकर कुछ कमाई करनी चाहिए ।अधिकांश समय ईश्वर भक्ति में लगानी चाहिए ।तभी आप दुखों से छूट सकते हैं ।उन्होंने कहा कि अज्ञानता वश इंसान बाहर में भटकता रहता है। जबकि बाहर माया के आडंबर में सदा दुख ही दुख है ।जब तक वह गुरु से ज्ञान लेकर अंदर चलने की क्रिया नहीं जानकर जतन करेगा ,तब तक वह ईश्वर स्वरूप को नहीं पा सकता ।जब इंसान साधना के बल पर ईश्वर स्वरूप को पा लेगा ,तो समझिए को ईश्वर ही हो गया ।जब इंसान जन्म – मरण के बंधन से छूट जाएगा ।तो सदा सदा के लिए दुखों से छूट जाएगा । उन्होंने कहा कि ईश्वर आत्मगम्य है ,इंद्रिय गम्य नहीं । इसलिए ईश्वर को जानने का यंत्र इंद्रियां नहीं, बल्कि आत्मा है ।ईश्वर तक पहुंचने का रास्ता गुरु ही बता सकते हैं । जिसे पाकर सदा सर्वदा के लिए दुःखों से छूट जाइये।इस अवसर पर उमा पंडित ,पत्रकार डॉ साकेत बिहारी ,कृष्ण कुमार वर्मा ,रविंद्र कुमार ,कुलदीप पंडित , दिलीप बाबा, महेंद्र प्रसाद, रविन्द्र कुमार , नरेश पंडित आदि उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनगर परिषद कार्यालय में स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन
    Next Article राज्य सरकार किसानों को कृषि कार्य में सहूलियत देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही : मुख्यमंत्री
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version