रांची। झारखंड पुलिस सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार ने झारखंड पुलिस सेवा (JPS) के 9 सीनियर DSP को IPS रैंक में प्रोन्नति देने का निर्णय लिया है। इनमें श्रीराम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा, दीपक कुमार-एक शामिल हैं। वहीं, JPSC के दूसरे बैच के राधाकृष्ण किशोर, मुकेश महतो और शुवेंदु को कंडिशनल प्रोन्नति मिली है।
गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग जल्द ही इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी करेगा। इस प्रोन्नति के बाद झारखंड में SP रैंक के IPS अधिकारियों की संख्या 71 से बढ़कर 80 हो जाएगी। हालांकि, जनवरी 2026 में 2012 बैच के 4 IPS अधिकारियों को DIG रैंक में प्रोन्नति मिलने से यह संख्या घटकर 76 रह जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, राज्य में कुल 16 IPS अधिकारियों को अगले स्तर पर पदोन्नति दी जाएगी, जिसमें ADG, IG, DIG और सिलेक्शन ग्रेड शामिल हैं। यह फेरबदल झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

