Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बिहार के विकास के लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए, जो राजग में है: योगी आदित्यनाथ
    देश

    बिहार के विकास के लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए, जो राजग में है: योगी आदित्यनाथ

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रोहतास/गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में गयाजी वरीजगंज तथा रोहतास के सासाराम में जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों से समर्थन की अपील की। उन्होंने महागठबंधन पर जमकर निशाना भी साधा।

    महागठबंधन पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोगों ने बिहार के नौजवानों के समक्ष पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। अन्नदाता किसान आत्महत्या करने को मजबूर थे और इनके शासन काल में व्यवसाई और महिलाएं असुरक्षित हो गईं थीं, लेकिन आज ये लोग बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि महागठबंधन को वापस आने नहीं देना है, क्योंकि बीते 20 वर्षों में आपने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को आगे बढ़ते देखा है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए इच्छा शक्ति होनी चाहिए, जो राजग के पास है।

    सनातन पर्व से हर तबके का जुड़ाव

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देव दीपावली है और लाखों की संख्या में लोग देवताओं के आगमन पर दीप प्रज्वलित करेंगे। इस पर्व पर मिट्टी के दीए बनाने वाले हमारे प्रजापति समाज को हिस्सा जाएगा और दीये में जलने वाले तेल से मतदाता किसानों को फायदा होगा। हमारे सभी पर्व त्योहार प्रमाणित करते हैं कि भारत में सनातन पर्व की परंपरा समाज के हर तबके को जोड़कर उनके स्वालंबन के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि हमारे पर्व त्योहार से कोई माली, कोई कुम्हार, कोई पुजारी व अन्य रूप में जुड़कर आस्था का सम्मान कर रहा है और रोजगार का भी सृजन कर रहा है।

    योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में रोहतास जिले के चर्चित स्नेहा हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष पहले सासाराम की एक बेटी वाराणसी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी, लेकिन उसके साथ एक हादसा हो गया, जिसकी फिलहाल जांच चल रही है। स्नेहा को इंसाफ दिलाने के लिए एसआईटी गठित करेंगे और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार की धरती को नमन करते हुए कहा कि इसका इतिहास गौरवशाली रहा है। बिहार में माँ जानकी ने जन्म लिया और इस धरा ने भगवान बुद्ध को ज्ञान प्रदान किया है। बिहार ने जैन तीर्थंकर भगवान महावीर, साहित्यकार विद्यापति, प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं भोजपुरी की शान शारदा सिन्हा को भी जन्म दिया है। इसलिए आप एक गौरवशाली परंपरा के वारिस हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में नहीं चलेगा बाहर का खेल, जनता बदलाव के मूड में – तेजस्वी
    Next Article बिहार विधानसभा चुनाव का पहला महासंग्राम: 121 सीटों के लिए कल मतदान, दांव पर कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा
    shivam kumar

      Related Posts

      Bihar Chunav 2025 Voting Live: सीएम नीतीश कुमार ने किया मतदान, बिहार में सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत वोटिंग

      November 6, 2025

      लालू परिवार की पूरी जिंदगी जेल और बेल में गुजरेगी: जेपी नड्डा

      November 5, 2025

      बिहार विधानसभा चुनाव का पहला महासंग्राम: 121 सीटों के लिए कल मतदान, दांव पर कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा

      November 5, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • Bihar Chunav 2025 Voting Live: सीएम नीतीश कुमार ने किया मतदान, बिहार में सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत वोटिंग
      • लालू परिवार की पूरी जिंदगी जेल और बेल में गुजरेगी: जेपी नड्डा
      • बिहार विधानसभा चुनाव का पहला महासंग्राम: 121 सीटों के लिए कल मतदान, दांव पर कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा
      • बिहार के विकास के लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए, जो राजग में है: योगी आदित्यनाथ
      • बिहार में नहीं चलेगा बाहर का खेल, जनता बदलाव के मूड में – तेजस्वी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version