Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, April 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कठिनाई बढ़ेगी लेकिन 50 दिन में सब सामान्य होगाः मोदी
    Top Story

    कठिनाई बढ़ेगी लेकिन 50 दिन में सब सामान्य होगाः मोदी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 10, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दीसा (गुजरात): नोटबंदी को लेकर लोगों को पेश आ रही कठिनाइयों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सचेत किया कि आने वाले दिन और कठिन हो सकते हैं लेकिन 50 दिनों के बाद स्थितियां धीरे धीरे सामान्य हो जायेंगी। संसद में व्यवधान के लिए विपक्ष की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें जनसभा में बोलने के लिए मजबूर किया जा रहा है क्योंकि उन्हें लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा है। मोदी ने कहा, “मैंने पहले ही दिन से कहा है कि यह सामान्य निर्णय नहीं है। यह कठिनाइयों से भरा है। यह कठिन फैसला है और मैंने कहा है कि काफी कठिनाइयां और समास्याओं का सामना करना पड़ेगा।’’

    उन्होंने कहा, “50 दिनों तक ये कठिनाइयां रहेंगी। और ये कठिनाइयां बढ़ेंगी लेकिन 50 दिनों के बाद मैंने आकलन किया है कि स्थितियां एक बार में धीरे से सामान्य स्थिति की ओर बढ़ जायेंगी। आप देखेंगे कि 50 दिनों के बाद स्थिति धीरे धीरे बेहतर होने लगेगी।’’ प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब नोटबंदी के कारण बैंकों से पैसे निकालने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ रहा है।

    प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के मुद्दे पर संसद के कामकाज को बाधित करने को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि यहां तक कि राष्ट्रपति भी इनके आचरण से दुखी हैं। मोदी ने कहा, “विपक्ष मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दे रहा है, इसलिए मैंने जनसभा में बोलने का निर्णय किया है।’’ मोदी ने यहां एक रैली में कहा, “लेकिन जब भी मुझे मौका मिलेगा, मैं लोकसभा में देश के सवा सौ करोड़ लोगों की आवाज को प्रस्तुत करने का प्रयास करूंगा।’’

    उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी समेत कुछ विपक्षी नेता नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में बोलने से भागने का आरोप लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं और लोगों की समस्यओं का जिक्र कर रहे हैं.. उन्हें जनता को यह भी बताना चाहिए कि उन्हें कतार में खड़ा होने की जरूरत नहीं है और वे मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “आपको पता होगा कि विपक्ष संसद में कामकाज नहीं होने दे रहा है। मुझे आश्चर्य है कि सरकार के आश्वासन के बावजूद प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर सदन में बोलेंगे.. स्थितियां नहीं सुधर रही हैं। यहां तक कि राष्ट्रपति भी इससे अप्रसन्न हैं।’’

    मोदी ने कहा कि अगर विपक्ष चाहता है तो सरकार इस मुद्दे पर चर्चा को तैयार है। उन्होंने कहा, “विपक्ष चर्चा से इसलिए भाग रहा है क्योंकि उन्हें पता है कि उनका झूठ पकड़ा जायेगा। विपक्ष में यह साहस नहीं है कि वे इस निर्णय को वापस लेने के लिए कह सके क्योंकि उन्हें समझ आ गया है कि लोग नोटबंदी के पक्ष में हैं। इसलिए वे सभी कह रहे हैं कि नोटबंदी को ठीक ढंग से लागू किया जाना चाहिए।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुछ बैंकों की ओर से गड़बड़ी की जा रही है: कलराज
    Next Article राजे मंत्रिमंडल में दो को पदौन्नति और छह नए मंत्री बनाए गए
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड पुलिस मुख्यालय ने फर्जी निकासी मामले में सभी जिलों से मांगी वित्तीय निकासी की जांच रिपोर्ट

    April 10, 2026

    वायरल वीडियो के बाद एसपी ने की कार्रवाई,गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    April 10, 2026

    पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड : नक्सली राम मोहन सिंह मुंडा की जमानत याचिका खारिज

    April 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बंगाल में सरकार बनती है तो प्रत्येक घुसपैठिए को राज्य से बाहर किया जाएगा : अमित शाह
    • फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले हुई लीक, निर्माताओं की चिंता बढ़ी
    • फिल्म ‘महावतार’ में विक्की कौशल के साथ नजर आ सकती हैं श्रद्धा कपूर
    • झारखंड पुलिस मुख्यालय ने फर्जी निकासी मामले में सभी जिलों से मांगी वित्तीय निकासी की जांच रिपोर्ट
    • वायरल वीडियो के बाद एसपी ने की कार्रवाई,गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version