Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»नेताजी नगर दुर्गा पूजा कमेटी ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित भव्य पंडाल का करेगी निर्माण
    Jharkhand Top News

    नेताजी नगर दुर्गा पूजा कमेटी ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित भव्य पंडाल का करेगी निर्माण

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-जोर से चल रही है एक से बढ़कर एक पंडालों का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में नेताजी नगर दुर्गा पूजा कमेटी कांटाटोली इस साल ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित भव्य पंडाल का निर्माण कर रही है। 17 लाख की लागत से बनने वाला यह पंडाल अलग होगा। पंडाल के मुख्य द्वार पर भारत माता की 15 फीट की प्रतिमा स्थापित होगी, जिसमें वे 4 शेरों के साथ दिखाई देंगी। यहां से प्रवेश करते ही बादल दिखेगा। आगे बढ़ने पर देश के लिए फांसी के फंदे पर चढ़ चुके शहीदों की पेंटिंग देखने को मिलेगी। पंडाल में फांसी का फंदा लटकाया गया है, जो शहीदों के बलिदान को याद दिलाएगा। इसमें 480 फंदा लगाए जा रहे हैं। आसनसोल के कारीगरों की ओर से इसका निर्माण किया जा रहा है।

    मां दुर्गा की मूर्ति 12 फीट की होगी। समिति ने पिछले वर्ष माता के मुखौटा की थीम पर बेहद आकर्षक पंडाल का निर्माण किया था। समिति के सचिव राहुल कुमार ने रविवार को बताया कि यह रांचीवासियों के लिए बहुत की अलग अनुभव होगा। शहीदों के बलिदान को याद कर भावुक भी होंगे।

    इस बार भोग में खास बदलाव किया गया है। बंगाल में मिट्टी के बर्तन में भोग को पत्ता से ढ़क कर धागा से बांध कर दिया जाता है। वैसे ही यहां पर भी इस बार अष्टमी के दिन महाभोग दिया जाएगा। इसके लिए समिति द्वारा 5 हजार छोटे-छोटे मिट्टी के घड़ा मंगाया गया है। षष्टी को खीर, सप्तमी को पूड़ी, हलुआ, अष्टमी को खिचड़ी, खीर, सब्जी, नवमी को पुलाव और दशमी को बुंदिया, पूड़ी का भोग मां को लगाकर वितरित किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को पट खुलेगा। अष्टमी को बंगाल का लोकप्रिय धुनुची नाच और नवमी को भव्य जागरण होगा। सचिव ने बताया कि पंडाल के उद्घाटन करने से पहले गुरुजी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

    आयोजन को सफल बनाने में गौतम घोष, अमित कुमार दास, जॉय दास, राहुल कुमार, संदीप घोष शुभोजित गुहा, तरूण घोष रोलर दास व अन्य लगे है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री के आवास पहुंचे, की गणेश पूजा
    Next Article तियांजिंग में नहीं होगी मोदी-ओली की मुलाकात, भारतीय पक्ष ने नहीं दिया मिलने का समय
    shivam kumar

      Related Posts

      झामुमो बिहार में नही लड़ेगी चुनाव, 6 सीटों पर लड़ने का किया था ऐलान

      October 20, 2025

      NH-33 पर भीषण हादसा: कंटेनर ने टैंकर को मारी टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

      October 20, 2025

      घाटशिला में कुड़मी समाज का बड़ा ऐलान, एसटी दर्जा नहीं तो वोट नहीं

      October 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झामुमो बिहार में नही लड़ेगी चुनाव, 6 सीटों पर लड़ने का किया था ऐलान
      • NH-33 पर भीषण हादसा: कंटेनर ने टैंकर को मारी टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत
      • भारतीय नौसेना हिंद महासागर की गार्जियन : प्रधानमंत्री
      • गाजा में दो इजराइली सैनिकों की हत्या, आईडीएफ का ताबड़तोड़ हमला, 45 की मौत
      • ‘धूम 4’ से अलग हुए अयान मुखर्जी, फैंस में निराशा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version