Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»क्या सोनिया गांधी की सहमति से राहुल कर रहे हैं बचकानी हरकत: भाजपा
    राजनीति

    क्या सोनिया गांधी की सहमति से राहुल कर रहे हैं बचकानी हरकत: भाजपा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 29, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए भाजपा ने सोनिया गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सवाल किया कि राहुल क्या उनकी सहमति से ‘बचकानी’ हरकत कर रहे हैं? भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे सोनियाजी से कुछ पूछना है। अभी तो आप कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष हैं न ? हम तो मानते हैं । तो आपके पुत्र :राहुल गांधी: जिस तरह की बचकानी हरकत कर रहे हैं, और उनके (राहुल) इशारे पर उनके प्रवक्ता और अधिक बचकानी हरकत कर रहे हैं, उस पर क्या आपकी सहमति है।’’ उन्होंने कहा कि हमें मनमोहन सिंह जी से भी पूछना है क्योंकि उन्होंने संसद में कुछ बयान दिया था। हम सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह दोनों से पूछना चाहते हैं कि राहुल गांधी जिस तरह की बचकानी हरकत कर रहे हैं और कांग्रेस प्रवक्ता जिस तरह की बचकानी हरकत कर रहे हैं, उस पर क्या सोनिया गांधी की सहमति हैं?
    नोटबंदी के मुद्दे पर राहुल गांधी और कांग्रेस के आरोपों पर एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वे लगातार झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्हें साबित करना होगा। हिट एंड रन की रणनीति पर कांग्रेस पार्टी काम कर रही है। हम इस बारे में कानूनी विकल्पों को देखेंगे। वहीं, रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कल कांग्रेस पार्टी ने 132 साल का अपना स्थापना दिवस मनाया। लेकिन उनके नेता और प्रवक्ताओं का आचरण बच्चों जैसा हो गया है। कांग्रेस पार्टी अपनी 132 साल की विरासत का एक पैसा भर भी नहीं बची है। “झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाना आज कांग्रेस पार्टी की फितरत बन गई है।’’ उन्होंने कहा कि हर आदमी कोई न कोई सीख लेता है लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में इतनी बड़ी हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने कोई सीख नहीं ली। आज लोग कांग्रेस पार्टी को नगरपालिका के लायक नहीं समझ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article50 दिन के बाद मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए: कांग्रेस
    Next Article नोटबंदी देश का सबसे बडा घोटाला: कांग्रेस
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी

    July 30, 2025

    केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

    July 28, 2025

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे मिली जान से मारने की धमकी

    July 27, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार की चुनावी पिच पर हाथ आजमायेंगे कई नौकरशाह
    • महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा, फाइनल में किया प्रवेश
    • हरदीप ने रचा इतिहास, अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती के 110 किग्रा वर्ग में बने विश्व चैंपियन
    • वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
    • गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version