रांची: बूटी बस्ती में हुए गैंगरेप के बाद हत्याकांड के संबंध में पुलिस जांच की सूई पूरी तरह से कुछ छात्रों की तरफ घूम गयी है। अब तक की जांच के बाद पुलिस भी मान रही है कि मुनमुन हत्याकांड का राज कुछ छात्रों के सीने में कैद है। कोई ऐसा छात्र है, जो हत्याकांड के कारण को जानता है। एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने भी पत्रकारों को साफ तौर पर बताया कि मुनमुन की हत्या बलात्कार करने को लेकर नहीं की गयी। हत्यारों ने पहले से छात्रा मुनमुन को इस प्रकार दर्दनाक तरीके से मारने का प्लान बनाया था। हत्यारे ने किसी प्रकार का बदला लेने के लिए छात्रा को इस प्रकार जला कर मारा है। इसके बाद से पुलिस मान रही है कि छात्रा को जाननेवाले किसी शख्स ने पूरे कांड को बड़ी चालाकी से अंजाम दिया है।
धुर्वा के एक ‘दोस्त’ के घर था मुनमुन का आना-जाना : छात्रा रांची में किसी को जानती नहीं थी। चाचा सोहन महतो बड़गाई में किराये के मकान में रहते थे। दोनों बहनें कभी-कभी अपने चाचा के घर आती-जाती थीं। पुलिस के हत्थे चढ़े युवकों से पूछताछ के दौरान पता चला कि छात्रा का अपने एक दोस्त के धुर्वा स्थित घर में आना-जाना लगा रहता था। इस बात की पुष्टि सदर थानेदार इंस्पेक्टर मधुसूदन ने भी की है। उन्होंने बताया कि उसके धुर्वा क्षेत्र स्थित घर में जांच करने पुलिस पहुंची, लेकिन वह मौके पर मौजूद नहीं था।
दोनों बहनों के बीच मतभेद की जांच में जुटी पुलिस : पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या दोनों बहनों में कभी किसी बात को लेकर मतभेद हुआ था। क्योंकि दोनों बहनें अचानक एक साथ अपने घर लौट गयी थीं। घर पर एक बहन का रुकना और दूसरी का लौट आना सवाल पैदा कर रहा है। हालांकि परिजनों का कहना है कि एक बहन की तबीयत खराब होने के कारण वह रुक गयी थी। लेकिन एक पक्ष यह भी बताता है कि छात्रा किसी बात को लेकर अपने परिजनों से नाराज थी।
कई छात्रों का फोन है सर्विलांस पर : घटना के बाद से पुलिस ने मुनमुन के कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर रखा है।
Previous Articleइस विभाग में 10 वीं पास पर निकली बंपर भर्तियां
Next Article निवेश के लिए बेस्ट रेडी स्टेट है झारखंड
Related Posts
Add A Comment