Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नॉलेज और टेक्नोलॉजी साम्राज्यवाद का नया चेहरा : राजनाथ सिंह
    देश

    नॉलेज और टेक्नोलॉजी साम्राज्यवाद का नया चेहरा : राजनाथ सिंह

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 30, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गौतमबुद्ध नगर। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई, एयरक्राॅफ्ट इंजन और डिफेंस एयरोस्पेस टेस्ट फेसिलिटी का लोकार्पण किया। भारतीय सशस्त्र बलों एवं पुलिस बल के लिए ड्रोन, मानव रहित यान के इंजन व अन्य सिस्टम का निर्माण करने वाली राफे एमफाइबर कंपनी के बनाए गए ड्रोन ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने प्रयोग किए थे।

    इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हर देश की रक्षा “टेक्नोलॉजी और ड्रोन” पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहले हमें ड्रोन बाहर से मंगाने पड़ते थे, लेकिन आज हम लोग खुद ड्रोन बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी इस प्रगति में भारत के अनेक उद्योगपति हिस्सेदारी निभा रहे हैं। पहले जमीन के आसपास सत्ता घूमती थी, लेकिन 80 दशक के बाद उद्योग आर्थिक केंद्र बना। अब आर्थिक व्यवस्था का केंद्र उद्योग से निकलकर टेक्नोलॉजी की तरफ आ गया है। दुनिया में साम्राज्यवाद का नया चेहरा सामने आया है। पहले यहां धन और जमीन पर साम्राज्य होता था, लेकिन अब यह ज्ञान और टेक्नोलॉजी पर निर्भर कर रहा है। भारत की हमेशा यही नीति रही है कि हम सबको साथ लेकर चलें। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए टेक्नोलॉजी और नवाचार में और काम करना होगा। इसी से हम अपना हित सुनिश्चित कर सकते हैं, तथा विश्व में अपना योगदान दे सकते हैं।

    रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले उद्योग लगाने का माहौल नहीं था। यहां गुंडे, बदमाशों के बीच उद्योगों को सुरक्षा नहीं थी। अपराध, गुंडागर्दी, वसूली, रंगदारी और न जाने कितनी चुनौतियां उत्तर प्रदेश के उद्यमियों के सामने थीं,लेकिन आज मैं विश्वास के साथ कहना चाहूंगा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से औद्योगिकीकरण की ओर बढ़ रहा है। यह प्रदेश कानून व्यवस्था के लिए नई सोच और नई नीतियों की पहचान बनता जा रहा है। यहां स्टार्टअप का ईको सिस्टम खड़ा हो रहा है। इन्वेस्टर आ रहे हैं। इन्वेस्ट मीट हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह का उत्साह उत्तर प्रदेश में देखने को मिला, वह किसी और राज्य में नहीं मिला। उन्होंने कहा कि नोएडा में आईटी पार्क, ऐरो स्पेस, फिल्म सिटी जैसे उद्योग स्थापित हो रहे हैं। यह सारे बदलाव भविष्य में उत्तर प्रदेश को नया स्वरूप देंगे। उन्होंने कहा कि यह दौर पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक नया और सुनहरा अध्याय है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर एयरक्राॅफ्ट शब्द सुनकर हम लोगों के कान में फाइटर प्लेन की तस्वीर सामने आ जाती है। उन्होंने कहा कि लेकिन आज के दौर में ड्रोन ने एयरोस्पेस सेक्टर में अपनी बड़ी भूमिका निभाई है। आज ड्रोन का इस्तेमाल उन जगहों पर भी किया जा रहा है जहां बड़े इक्विपमेंट नहीं पहुंच सकते।

    उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच में युद्ध में बड़े पैमाने पर ड्रोन का इस्तेमाल हुआ। उन्होंने कहा कि आज के युग में ड्रोन के महत्व को समझना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ड्रोन का इतिहास बहुत दिलचस्प है। उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में ड्रोन सर्विलांस और जांच पड़ताल के लिए प्रयोग हो रहा था। बाद में कुछ देशों ने सीमाओं पर होने वाली लड़ाइयां पर इनका प्रयोग प्रारंभ किया। जिन देशों में टेक्नोलॉजी में इन्वेस्ट किया, उन्होंने इस क्षेत्र में बहुत बड़ी बढ़त हासिल की। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नोएडा में हर जगह अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। आज जितने भी नवाचार हो रहे हैं उसमें नोएडा सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नोएडा देश के विकास में और भी मजबूत भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यहां आकर जो अनुभव मुझे हो रहा है वह बिल्कुल अलग है, और नया है। उन्होंने कहा नौजवानों द्वारा देश में टेक्निकल विकास करना मुझे बहुत अच्छा लगता है।

    इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश 1947 के बाद से लगातार विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर ने युद्ध के एक नए दौर में प्रवेश किया। उसने भारत के सामर्थ्य और शक्ति का एहसास दुनिया को करवाया। लेकिन हम सब की आंखों को खोलने के लिए बहुत सारे ऐसे अवसर और मौके भी दिए हैं। जो हमें भविष्य की चुनौतियों से जूझने और सामना करने के लिए एक नई प्रेरणा प्रदान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि उसी तरह से हमें अपने आपको तैयार करना होगा। यह आज की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं जिसके पास ताकत है, उसके सामने दुनिया नतमस्तक होती है। उन्होंने कहा कि शास्त्र और शस्त्र में जब समन्वय होगा तब राष्ट्र शक्तिशाली होगा। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्र शक्तिशाली होगा तब दुश्मन शांति की अपील करता हुआ आएगा। उन्होंने कि हमने उत्तर प्रदेश मे कई जगहों पर लाखों एकड़ जमीन डिफेंस कॉरिडोर के लिए दिया है। उत्तर प्रदेश में डिफेंस उपकरण बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल का केंद्र लखनऊ बना है। उन्होंने कहा कि लखनऊ की मुस्कुराहट तब तक अधूरी थी, जब तक वहां से मिसाइल की गूंज दुश्मन के कानों तक न पहुंची।ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस ने जब अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया तो देश और उत्तर प्रदेश की शान बढ़ी।

    रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई का हुआ उद्घाटन

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई का उद्घाटन किया, जहां अत्याधुनिक ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद एयरक्राफ्ट इंजन और डिफेंस एयरोस्पेस टेस्ट फेसिलिटी का लोकार्पण हुआ, जो रक्षा क्षेत्र में परीक्षण और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों ने ड्रोन प्रदर्शनी का दौरा किया, जहां विभिन्न प्रकार के ड्रोन के मॉडल और उनकी क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया।

    इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, सचिव रक्षा उत्पादक संजीव कुमार, गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर,विधायक पंकज सिंह, तेजपाल नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, कंपनी के चेयरमैन विकास मिश्रा, सीईओ व कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियर तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने तियानजिन पहुंचे
    Next Article हेमंत सोरेन की प्रतिष्ठा खराब होने का जिम्मेवार कौन है: रेड्डी
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, उमर अब्दुल्ला से की मुलाकात

      August 19, 2026

      13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेल-सड़क परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

      August 19, 2026

      आजम खान से जुड़े 10 ठिकानों पर ED की रेड, रामपुर से दिल्ली तक कार्रवाई

      August 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सचिवालय सेवा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों की विभागीय परीक्षा स्थगित
      • अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, उमर अब्दुल्ला से की मुलाकात
      • 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेल-सड़क परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी
      • झारखंड में डूबने से होने वाली मौतों पर लगेगी रोक, बनेगा स्टेट एक्शन फ्रेमवर्क
      • रांची में नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान, 30 से अधिक कियोस्क और अवैध होर्डिंग हटाए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version