ब्रिस्बेन: गायक जेन मलिक ने बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन को पछाड़ते हुए 2016 के एशिया के सबसे सेक्सी पुरूष का खिताब हासिल कर लिया है। ब्रितानी पाकिस्तानी गायक ने रितिक को दूसरे स्थान पर धकेलते हुए एशिया के सबसे सेक्सी पुरूष का खिताब हासिल किया है। ‘वन डायरेक्शन’ के पूर्व सदस्य जेन (23) ने लगातार दूसरे साल यह खिताब अपने नाम किया है। लंदन के एक साप्ताहिक समाचार पत्र ‘इस्टर्न आई’ द्वारा वर्ष 2015 में कराए गए वार्षिक चुनाव में भी जेन ने ही जीत हासिल की थी। गायक एवं गीतकार ने ‘वन डायरेक्शन’ छोड़ने के बाद भी अपने एकल कॅरियर में काफी शोहरत हासिल की है।
सोशल मीडिया पर कराए गए इस चुनाव में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान, भारतीय टेलीविजन अभिनेता आशीष शर्मा और सुपरस्टार सलमान खान शीर्ष पांच में शामिल हैं। इस सूची में शाहरूख खान 17वें स्थान पर काबिज हैं। वहीं रणवीर सिंह ने 10वां और शाहिद कपूर ने सातवां स्थान हासिल किया है। बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण जिनकी हालीवुड फिल्म ‘ट्रीपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, वह पिछले सप्ताह जारी की गई एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में शीर्ष स्थान पर थी।
Previous Article‘‘ग्रोइंग पेन्स’’ के अभिनेता एलन थिके का निधन
Next Article चांदी टूटी, सोना स्थिर
Related Posts
Add A Comment