Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»धौनी की मौजूदगी में झारखंड रणजी टीम पहली बार सेमिफाइनल में
    क्रिकेट

    धौनी की मौजूदगी में झारखंड रणजी टीम पहली बार सेमिफाइनल में

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 26, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वडोदरा:  महेंद्र सिंह धौनी की देखरेख में खेल रही झारखंड टीम ने हरियाणा को सोमवार को चौथे ही दिन पांच विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहली बार जगह बना ली है। लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम (मैच में कुल 11 विकेट) की घातक गेंदबाजी और इशान किशन की 86 रन की बेहतरीन पारी से झारखंड ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

    झारखंड को मैच जीतने के लिए 176 रन का लक्ष्य मिला जो उसने 30.2 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन बनाकर हासिल कर लिया। इशान किशन ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 61 गेंदों में नौ चौके और छह छक्के उड़ाकर 86 रन ठोके और झारखंड को यादगार जीत दिलाई।

    इशान की पारी का आलम यह था कि झारखंड ने 24वें ओवर तक 139 रन बना लिये थे। इसके बाद तो झारखंड का काम आसान हो गया। ओपनर आनंद सिंह ने 27, पहली पारी के शतकधारी विराट सिंह ने 21, सुमित कुमार ने 18 और कौशल सिंह ने नाबाद 12 रन बनाए। युजवेंद्र चहल ने 43 रन पर दो विकेट और संजय पहल ने 36 रन पर दो विकेट लिये।

    इससे पहले हरियाणा ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 146 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पारी 262 रन पर समाप्त हो गयी। शाहबाज नदीम ने 78 रन पर चार विकेट लेकर मैच में 11 विकेट पूरे किये। उन्होंने पहली पारी में 79 रन पर सात विकेट लिये थे।

    समर कादरी ने 75 रन पर तीन विकेट लिये। नाबाद बल्लेबाज शिवम चौहान ने 22 रन से आगे खेलते हुए 43 रन और चैतन्य बिश्नोई ने 33 रन से आगे खेलते हुए 52 रन बनाए। संजय पहल ने 29, हर्षल पटेल ने 25 और युजवेंद्र चहल ने 25 और युजवेंद्र चहल ने 12 रन बनाये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसत्येंद्र ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप के अंतिम दिन स्वर्ण पदक जीता
    Next Article अभिनेत्री क्रिस्टी कार्लसन रोमानो को बेटी हुई
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आईपीएल 2025: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई सीएसके, धोनी बोले- कैच छोड़ना पड़ा भारी

    May 1, 2025

    दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के दौरान अजिक्य रहाणे हुए चोटिल, चोट गंभीर नहीं

    April 30, 2025

    दिल्ली कैपिटल्स की हार पर बोले विप्रज निगम – गलत शॉट चयन से मैच फिसल गया

    April 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
    • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version