Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नोटबंदी पर लोगों को गुमराह नहीं करें प्रधानमंत्रीः कांग्रेस
    Top Story

    नोटबंदी पर लोगों को गुमराह नहीं करें प्रधानमंत्रीः कांग्रेस

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 7, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  नोटबंदी को लेकर सरकार पर लगातार हमले बोल रही कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘संसद और विपक्ष का अपमान करने’ का आरोप लगाया और कहा कि उनको दूसरे स्थानों पर लोगों को ‘गुमराह करने’ की बजाय, संसद में अपनी बात रखनी चाहिए। राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा ने ‘एजेंडा आजतक’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘जब सरकार कोई बड़ा फैसला करती है तो संसद में इस बारे में बताती है। लेकिन नोटबंदी पर इस सरकार ने ऐसा नहीं किया। प्रधानमंत्री ने संसद और विपक्ष दोनों का अपमान किया है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नोटबंदी के बारे में गोवा बोलते हैं, दूसरे स्थानों पर बोलते हैं, लेकिन सदन में नहीं बोलते। वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘देश में 86 फीसदी मुद्रा खत्म कर दी गई। इसको काला धन बता दिया गया। हम भी चाहते हैं कि काला धन खत्म हो, आतंकवाद पर चोट पहुंचे। परंतु नोटबंदी को लेकर पहले से कोई तैयारी नहीं की गई।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘अब तक 10 लाख करोड़ रूपये से अधिक बैंकों में आ चुके हैं, लेकिन सरकार का मानना है कि इसमें बहुत कम राशि ही जाली है। स्पष्ट होता है कि यह नोटबंदी जाली नोटों को लेकर नहीं की गई। सरकार ने जितनी मुद्रा वापस ली उतना छाप नहीं पाई। उसका यह काम कानूनन गलत है। सरकार को कोई अधिकार नहीं है कि वह लोगों के पैसे छीने।’’

    उन्होंने दुनिया के कुछ देशों में नोटबंदी से जुड़े कदमों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘दुनिया में सबसे ज्यादा जाली मुद्रा डॉलर की है। लेकिन अमेरिका ने भी नोटबंदी नहीं की। उत्तर कोरिया और नाइजीरिया में इस तरह के कदम उठाये गये, लेकिन वहां स्वयंभू नेता हैं।’’ शर्मा ने नोटबंदी का कारोबार पर बुरा असर पड़ने का दावा करते हुए कहा, ‘‘नोटबंदी की वजह से कारखाने बंद हो रहे हैं। सूरत में कपड़े और हीरों के कारखानों पर असर हुआ है। बनारस और दूसरे स्थानों पर भी व्यवसायों पर बुरा असर पड़ा है।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीबीआई ने बैंक अधिकारी, दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया
    Next Article मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद सेंसेक्स 156 अंक टूटा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

    July 5, 2025

    कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड

    July 5, 2025

    अमूल दूध के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

    July 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला
    • ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
    • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड
    • अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस
    • झारखंड कांग्रेस के विधायकों की बैठक 10 को
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version