Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तानी सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन शुरू
    दुनिया

    पाकिस्तानी सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन शुरू

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 19, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लाहौर:  पाकिस्तान में आज सिनेमाघरों ने भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन शुरू कर दिया। उरी हमले तथा सीमा पार से गोलीबारी की घटनाओं के बाद उत्पन्न भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच दो महीना पहले वितरकों एवं सिनेमाघर मालिकों ने भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर अस्थायी रोक लगा दी थी।

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अरबाज खान और एमी जैक्सन अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी ‘फ्रीकी अली’ फिल्म वितरकों एवं सिनेमाघर मालिकों द्वारा भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर लगी अस्थायी रोक हटाये जाने के बाद दिखायी जा रही पहली फिल्म है। यह फिल्म सितंबर में रिलीज हुई थी।

    सेंटॉरस मार्केटिंग एंड कॉल सेंटर सुपरवाइजर अनिल अल्ताफ ने कहा कि फिलहाल सिनेमाघर मालिक उन फिल्मों को दिखा रहे हैं जो पहले ही रिलीज हो चुकी है। नयी फिल्मों को दिखाने का निर्णय बुधवार को लिया जाएगा क्योंकि किसी फिल्म को आयात करने की प्रक्रिया में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

    उरी आतंकवादी हमले और सीमापार गोलीबारी घटनाओं से उत्पन्न तनाव के बाद पाकिस्तान फिल्म एक्जिबिटर्स एंड डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन ने भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर अस्थायी रोक की घोषणा की थी। इस एसोसिएशन में ज्यादातर सिनेप्लेक्सों, मल्टीप्लेक्सों और एकल सिनेमाघरों के मालिक शामिल हैं।

    पाक वितरकों और सिनेमाघर मालिकों ने अपनी इच्छा से यह फैसला किया था। उससे पहले इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों एवं तकनीशियनों के काम करने पर रोक लगाने का एलान किया था। फिल्म वितरक एसोसिएशन के अध्यक्ष जोरैज लाशरी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि अस्थायी रोक हटाने का निर्णय संबंधित पक्षों के साथ चर्चा के बाद लिया गया।

    उन्होंने कहा, ‘दो महीना पहले इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन द्वारा भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी पर रोक के प्रतिक्रियास्वरूप हमने भारतीय फिल्मों का दिखाना बंद कर दिया था। हमने भारत को अपनी प्रतिक्रिया दिखायी। अब समय अन्य जमीनी हकीकतों को भी देखने का है।’

    उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन बंद करने के बाद से पाकिस्तान में सिनेमाघर मालिकों को 15 करोड़ रुपये का घाटा हुआ तथा करीब 100 कर्मचारियों की नौकरियां चली गयी।

    पाकिस्तानी फिल्म निर्माता सुहैल खान ने कहा कि पाकिस्तानी सिनेमाघरों मे भारतीय फिल्में दिखाये जाने की अनुमति को राष्ट्रभक्ति के संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा, ‘आप जानते हैं कि कारोबार कारोबार है..हम इस जमीनी हकीकत की अनदेखी नहीं कर सकते कि हमारी फिल्में अच्छा धंधा नहीं कर रहीं तथा सिनेमाघर खाली रहते हैं।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनोटबंदी के बारे में संसदीय समिति को जानकारी देंगे पटेल
    Next Article चीन के 40 शहरों में तीसरे दिन भी रहा भीषण प्रदूषण
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अमेरिका में दवाएं होंगी सस्ती, ट्रंप का नागरिकों से वादा

    May 12, 2025

    नेपाल में राजतंत्र के पक्ष में अनिश्चितकालीन आंदोलन को 40 से अधिक संगठनों का समर्थन

    May 12, 2025

    तिब्बत में भूकंप से हिली धरती, उप्र और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में महसूस किए गए झटके

    May 12, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
    • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
    • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
    • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
    • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version