Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
    Jharkhand Top News

    एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया

    shivam kumarBy shivam kumarMay 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने कैसे किया कमाल, इस बात की हर छोटी-बड़ी जानकारी एयर मार्शल एके भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने साफ-साफ कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ थी। इसलिए 7 मई को हमने केवल आतंकी ठिकानों पर ही हमला किया था। मगर, अफसोस इस बात का है कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों का साथ देना उचित समझा। इस लड़ाई को अपनी लड़ाई बना ली। इसके बाद हमने जवाबी कार्रवाई की। इसमें उसका जो भी नुकसान हुआ, इसके लिए वो खुद जिम्मेदार था। हमारी एयर डिफेंस सिस्टिम दीवार की तरह खड़ी रही। इसको भेदना दुश्मन के लिए असंभव था।

    ‘पहलगाम तक पाप घड़ा भर चुका था’
    उन्होंने कहा कि स्वदेशी आकाश सिस्टम का इस्तेमाल हुआ। पाकिस्तान की चीनी मूल की मिसाइल PL-15 भी गिराई। पिछले कुछ सालों में आतंक की गतिविधियों के तरीके में बदलाव आ रहा था। मिलिट्री के साथ-साथ मासूमों पर भी हमले हो रहे थे। पहलगाम तक पाप का ये घड़ा भर चुका था। वहीं, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने बताया कि भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के किसी भी खतरे से निपटने के लिए कई लेयर की तैयारी कर ली थी। हमने लड़ाकू और टोही विमान को काम पर लगा दिया था। हमने अत्याधुनिक रेडार का इस्तेमाल करते हुए हमारे पायलट दिन और रात दोनों ही वक्त तैयार थे। हमने सैकड़ों किलोमीटर कि निगरानी की। कोई भी संदिग्ध और दुश्मन के हवाई जहाज को कई सौ किलोमीटर तक पास आने का मौका नहीं दिया।

    नौ सेना और एयरफोर्स ने दिखाई ताकत
    वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने हाल ही में बताया कि कैसे भारतीय नौसेना ने हवाई क्षेत्र सहित हर जगह कड़ी निगरानी रखी। नौसेना हवा, सतह और पानी के नीचे से आने वाले खतरों से निपटने में सक्षम है। उन्होंने ये भी कहा कि नौसेना ने रडार और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल करके लगातार निगरानी रखी, जिससे खतरों को समय रहते बेअसर किया जा सका। एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि हमारे सभी सैन्य अड्डे और उपकरण पूरी तरह से तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई कर सकते हैं। भारतीय नौसेना की इस तैयारी ने पाकिस्तान को सीमा के पास ही रहने पर मजबूर कर दिया।

    ‘दुश्मन को करीब तक आने नहीं दिया’
    उन्होंने आगे बताया कि नौसेना एक मजबूत रक्षा प्रणाली के तहत काम करती है। इस प्रणाली में, किसी भी हवाई लक्ष्य को जो हमारी सीमा में घुसने की कोशिश करता है, उसे तुरंत पहचान लिया जाता है। फिर यह पता लगाया जाता है कि वह लक्ष्य व्यापारिक है, तटस्थ है या खतरनाक है। भारतीय पायलटों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वे दिन-रात विमान उड़ाने में सक्षम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी दुश्मन के विमान को हमारी जमीन के करीब आने नहीं दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय नौसेना ने अपनी एंटी मिसाइल और एंटी एयरक्राफ्ट तकनीक को भी साबित कर दिया है। हमारी नौसेना किसी भी खतरे का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भाजपा ने भारतीय सेना का जताया आभार
    Next Article पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
    shivam kumar

      Related Posts

      श्री जगन्नाथ रथयात्रा: अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती

      June 27, 2025

      शिक्षा मंत्री ने 10वीं बोर्ड की टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित

      June 27, 2025

      शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग

      June 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्री जगन्नाथ रथयात्रा: अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती
      • राज्य सरकार को राहत, पटना हाई कोर्ट ने 19,858 सिपाहियों के स्थानांतरण पर लगी अंतरिम रोक को हटाया
      • शिक्षा मंत्री ने 10वीं बोर्ड की टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित
      • शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग
      • झामुमो ने संविधान की प्रस्तावना से सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द हटाने का किया विरोध
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version